वहां बच्चों में पीएम मोदी को देखने के लिए खासा उत्साह दिखाई दिया। एक छोटी बच्ची ने पीएम को उनकी पेंटिंग भेंट की जिस पर पीएम ने पूछा कि ये पेंटिंग क्यों बनाई तो बच्ची का जवाब था आप मेरे आईकॉन हो। मुलाकात के दौरान पीएम छोटे-छोटे बच्चों से गुफ्तगू करते दिखाई दिए और उनके साथ मस्ती भी की। पीएम मोदी बच्चे से देशभक्ति गाना सुनने के दौरान चुटकी बजाते हुए दिखे। भारतीय मूल के बच्चे से पीएम मोदी ने "हे जन्मभूमि भारत, हे कर्मभूमि भारत हे वंदनीय भारत,अभिनंदनीय भारत जीवन सुमन चढ़ा कर,आराधना करेंगे तेरी जनम-जनम भर, हम वंदना करेंगे.." गाना सुना।