मोदी सरकार 2.0 के 3 साल और पीएम के रूप में 8 साल पूरा होने के मौके पर जश्न मनाने की तैयारी कर चुकी हैं। 26 मई 2014 को नरेंद्र मोदी ने देश के प्रधानमंत्री के तौर पर पहली बार शपथ ली थी। इसके बाद 2019 के आम चुनावों प्रचंड जीत के बाद नरेंद्र मोदी ने दोबारा पीएम पद की शपथ ली थी। आज यानी 26 मई को दूसरे कार्यकाल के तीसरे सालगिरह के मौके पर भाजपा की ओर से मेगा कार्यक्रम की जानकारी दी गई है। 31 मई को शिमला में केंद्र की मोदी सरकार के आठवीं वर्षगांठ समारोह के लिए प्रदेश सरकार की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं।