15 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘मेरी वाइफ को खरीद लो’, पति ने फेसबुक पर डाला पत्नी को ‘सेल’ करने का पोस्ट, फिर जानिए क्या हुआ

फेसबुक पर पति ने अपनी पत्नी की फोटो शेयर करते हुए एक मजाकिया पोस्ट डाला। इसमें उन्होंने सारा के खरीदने के फायदे और नुकसान के बारे में भी बताया। उन्होंने ये पोस्ट तब डाला जब उनकी पत्नी घर से बाहर छुट्टियों पर गई हुई थीं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Archana Keshri

•

Updated: 27 May 2022, 11:12 PM IST

'मेरी वाइफ को खरीद लो', पति ने फेसबुक पर डाला पत्नी को 'सेल' करने का पोस्ट, फिर जानिए क्या हुआ

'मेरी वाइफ को खरीद लो', पति ने फेसबुक पर डाला पत्नी को 'सेल' करने का पोस्ट, फिर जानिए क्या हुआ

दुनिया में बहुत हीं अजीबोगरीब लोग रहते हैं। कई बार हंसी-मजाक के चक्कर में कुछ लोग ऐसा कर जाते हैं, जिसके कारण बड़ा बखेड़ा खड़ा हो जाता है। और बात करें पति-पत्नी के बीच की तो इनके बीच नोंकझोंक तो होती हीं रहती है। उनके बीच हंसी-मजाक भी चलते रहती रहती है। लेकिन हम एक ऐसे शादीशुदा कपल के बारे में बात करने जा रहें हैं, जिसमें एक प्रैंक्स्टर पति ने मजाक-मस्ती में कुछ ऐसी हरकत की है, जिसके बारे में जानकर आप भी दंग रह जाएंगे। वैसे तो उस शख्स की पत्नी छुट्टियां बिताने के लिए दोस्तों के साथ बाहर गई हुईं थी। तभी उसने फेसबुक पर ऐसा पोस्ट डाल दिया जो चर्चा का विषय बन गया।

दरअसल, पत्नी जब छुट्टियां बिताने के लिए बाहर गई हुई थी इसी बीट शख्स ने मजाक में अपनी पत्नी कोऑनलाइन बिक्री के लिए डाल दिया। 'न्यूयॉर्क पोस्ट' की रिपोर्ट के अनुसार, शख्स का नाम रॉबी मैकमिलन है। वह पेशे से डीजे है। फेसबुक पर पत्नी सारा की फोटो शेयर करते हुए उन्होंने एक मजाकिया पोस्ट लिखा। इसमें उन्होंने सारा के खरीदने के फायदे और नुकसान के बारे में भी बताया।

38 साल के रॉबी मैकमिलन ने 39 साल की अपनी पत्नी के साथ प्रैंक करने की सोची। वैसे तो ये पति-पत्नी लगभग 20 साल से एक दूसरे के साथ आराम से ज़िंदगी बिता रहे हैं। उनके 2 बच्चे भी हैं और एक भरा पूरा परिवार लेकर ग्रैन कैनेरिया में रहते हैं। पति-पत्नी की यूं तो अच्छी पटती है लेकिन इसी साल अप्रैल में कुछ ऐसा हुआ कि पति रॉबी ने अपनी पत्नी को बिना बताए ही उसे ऑनलाइन सेल पर डाल दिया।

फेसबुक की इस पोस्ट में उन्होंने लिखा, "मेरी पत्नी बिकाऊ हैं, कोई खरीदना चाहे तो बता सकता है।" वैसे तो रॉबी मैकमिलन को यूं तो अपनी पत्नी से कोई शिकायत नहीं है, लेकिन अप्रैल के फेस्टिव सीज़न में वे घर में नहीं थी तो पति ने ये प्रैंक किया। रॉबी ने 17 अप्रैल को बाकायदा फेसबुक पर पोस्ट डालकर पत्नी की बिक्री का विज्ञापन डाल दिया। और ये पोस्ट उन्होंने ऐसे लिखा जैसे वो कोई 'यूज़्ड कार' बेच रहे हों।

यह भी पढ़ें: पेशाब और सीवेज से सिंगापुर में बनाई जा रही बीयर, ईको-फ्रेंडली बीयर के तौर पर किया जा रहा पेश

उन्होंने पोस्ट में आगे लिखा, "सारा एवरेज से ऊपर के कंडीशन की है। उसके पास ज़बरदस्त हेडलाइट्स हैं और पेंटवर्क को पलट देती है. पूरे हफ्ते के लिए सफेद और आखिरी दिनों में नारंगी। उसके टायर्स अच्छे हैं। इसके 100 जोड़े और साथ में मिलेंगे। हर सुबह उसके एक्जॉस्ट से गंदी स्मेल आती है, लेकिन खिड़की खोलते ही वह चली जाती है। वह corros lite और cocktails पर चलती है और ड्रिंक के हर गैलन पर अच्छी स्माइल देती है।"


हालांकि, रॉबी ने कोई ऑफर प्राइस नहीं रखा था। मगर उनकी अजीबोगरीब पोस्ट ने कई लोगों का ध्यान खींचा। रॉबी के इस विज्ञापन पर कुछ लोगों ने कमेंट भी किया। तो वहीं एक कमेंट पर उन्होंने रिप्लाई भी किया, "मेरी पत्नी लाखों में एक है लेकिन फिल्हाल वो मार्केट में उपलब्ध नहीं हैं।"

दिलचस्प बात ये है कि जब खुद सारा ने इस पोस्ट को देखा, तो वो गुस्सा नहीं हुईं बल्कि अपने पति के इस प्रैंक को हंसकर टाल दिया। उन्होंने लोगों को जवाब देते हुए लिखा, "रॉबी ऐसी चीज़ें करता ही रहता है क्योंकि उसे प्रैंक्स का शौक है। हो सकता है उसे मेरी याद आ रही हो क्योंकि हमारा रिश्ता ही ऐसा है। बेस्ट फ्रेंड्स जैसा।"

यह भी पढ़ें: 24 हजार साल ठंडी कब्र में दफन रहा फिर भी निकला जिंदा, बाहर आते ही बना दिए अपने क्लोन