भारत में पिछले कुछ सालों से सड़कों की हालत में बदलाव देखने को मिला है। पहले भारत की सड़कों के बीच गड्ढे दिख जाना आम बात हुआ करती थी। वहीं आज के समय की बात करें तो पहले से स्थिती काफी बेहतर हुई है। मगर इसी बीच बिहार के मधुबनी जिले की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिसके बाद से बिहार सरकार पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं। ये तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। इस तस्वीर में सड़कों में इतने गड्ढे बने हुए हैं, जिससे ऐसा लग रहा है की सड़कों पर कई सारे तालाब बने हुए हैं। वहीं सड़कों की इस खस्ताहाल को देखते हुए चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री पर निशाना साधा है।