31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ट्रेन में तत्काल टिकट बुकिंग में किसे मिलेगी प्राथमिकता? रेलमंत्री अश्विनी वैष्‍णव ने संसद में दिया जवाब

Tatkal Train Ticket: रेलमंत्री अश्विनी वैष्‍णव ने कहा कि एजेंटों को तत्काल बुकिंग के पहले 30 मिनट के दौरान टिकट बुक करने से रोक दिया गया है। इससे तत्काल टिकटों की बुकिंग में कमी दर्ज की गई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Vishnu Bajpai

•

Updated: 1 Aug 2025, 6:10 PM IST

Tatkal Train Ticket: ट्रेन में तत्काल टिकट बुकिंग में किसे मिलेगी प्राथमिकता? रेलमंत्री अश्विनी वैष्‍णव ने संसद में दिया जवाब

Tatkal Train Ticket: भारतीय रेलवे ने टिकट बुकिंग प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। 1 जुलाई 2025 से ट्रेनों में तत्काल टिकट बुकिंग के नए नियम लागू भी हो गए हैं। इसको लेकर शुक्रवार को संसद के मानसून सत्र में 11 राज्यसभा सांसदों ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से टिकट बुकिंग प्रणाली के बारे में सवाल पूछे। इसमें माया नरोलिया, मिथिलेश कुमार, डॉ. दिनेश शर्मा, मयंक कुमार नायक, बृज लाल, किरण चौधरी, डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी, नारायण कोरगप्पा, रमीलाबेन बेचारभाई बारा, बाबूराम निषाद और रामेश्वर तेली शामिल थे।

क्या आधार से जुड़े IRCTC खाते को प्राथमिकता मिलेगी?

इन सभी सांसदों ने एक अगस्त को इस बात पर स्पष्टीकरण मांगा कि क्या तत्काल टिकट बुकिंग के लिए आधार-आधारित प्रमाणीकरण अनिवार्य होगा और क्या आधार से जुड़े IRCTC खाताधारक यात्रियों को बुकिंग में प्राथमिकता मिलेगी? उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि इन उपायों से एजेंटों और दलालों द्वारा तत्काल टिकटों के दुरुपयोग को कैसे रोका जा सकेगा? इसका जवाब देते हुए केंद्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि तत्काल योजना के तहत टिकट केवल आधार प्रमाणित उपयोगकर्ता ही भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (IRCTC) की वेबसाइट या फिर इसके ऐप के माध्यम से बुक कर सकते हैं।

सख्ती लागू होने के मिले सकारात्मक परिणाम

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, रेलमंत्री अश्विनी वैष्‍णव ने आगे कहा कि एजेंटों को तत्काल बुकिंग के एआरपी के पहले 30 मिनट के दौरान टिकट बुक करने से रोक दिया गया है। इस संबंध में उठाए गए कदमों से टिकटों की तत्काल बुकिंग में कमी आई है और बुकिंग की सुविधा में सुधार हुआ है। फर्जी खातों का उपयोग करके कई बुकिंग को प्रतिबंधित करके इस प्रणाली को और अधिक न्यायसंगत बनाया गया है। रेलमंत्री ने कहा कि विभिन्न प्लेटफार्मों पर प्राप्त फीडबैक के आधार पर तत्काल टिकटों की बुकिंग में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाना एक सतत और जारी रहने वाली प्रक्रिया है।

रेल में कब बुक कर सकते हैं तत्काल टिकट?

भारतीय रेलवे के तत्काल टिकट बुकिंग के संशोधित मानदंडों के अनुसार, एसी श्रेणी के लिए प्रतिबंधित समय सुबह 10:00 बजे से 10:30 बजे तक लागू होता है। जबकि गैर-एसी श्रेणी के लिए एजेंटों के लिए सुबह 11 बजे से 11:30 बजे तक लागू होता है। वहीं कम्प्यूटरीकृत यात्री आरक्षण प्रणाली (पीआरएस) काउंटरों और अधिकृत एजेंटों के माध्यम से बुक किए गए तत्काल टिकटों के लिए बुकिंग के समय उपयोगकर्ता द्वारा दिए गए मोबाइल नंबर पर ओटीपी प्रमाणीकरण भेजना आवश्यक होगा। इससे फर्जीवाड़ा होने की संभावना कम हो जाएगी।

IRCTC खाते को आधार से कैसे लिंक करें?

अगर आप IRCTC के खाताधारक हैं और आपका आधार खाते से लिंक नहीं है तो आप बड़ी आसानी से ऑनलाइन इसे लिंक कर सकते हैं। यह प्रक्रिया उपयोगकर्ता की पहचान सत्यापित करने के लिए आवश्यक होती है, खासकर अगर आप किसी खाते से ज्यादा टिकट बुक करना चाहते हैं। इसके लिए सबसे पहले IRCTC की वेबसाइट पर जाएं। अपने यूजर नेम और पासवर्ड से अपना अकाउंट लॉगिन करें। लॉगिन करने के बाद होमपेज पर ऊपर दाईं ओर My Account विकल्प पर क्लिक करें। इसके खुलते ही आपको स्क्रीन पर Link Your Aadhaar या फिर 'KYC' का विकल्प दिखेगा। इसपर क्लिक करते ही नया पेज खुलेगा। इसमें अपना 12 अंकों का आधार नंबर भरें। इसके बाद अपने मोबाइल पर आया ओटीपी दर्ज करें। ओटीपी भरते ही वेरिफाई करने का ऑप्‍शन मिलेगा। वेरिफाई करते ही आपके IRCTC खाते से आधार लिंक हो जाएगा। आधार कार्ड में आपका नाम और जन्मतिथि मेल खाना चाहिए।