8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पैंगबर मोहम्मद विवाद: अल कायदा के बाद अब इस्लामिक स्टेट ने 10 मिनट का वीडियो जारी कर दी हिंदुओं पर हमलों की धमकी

ISIS की अफगानिस्तान स्थित ब्रांच इस्लामिक स्टेट खोरासान प्रोवींस ने भारत और नूपुर शर्मा के बयान को ईशनिंदा से जोड़ते हुए एक 10 मिनट का वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में आतंकी संगठन ने पैगंबर मोहम्मद के अपमान का बदला लेने के लिए हिंदुओं को निशाना बनाने की धमकी दी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Archana Keshri

•

Updated: 16 Jun 2022, 3:05 PM IST

पैंगबर मोहम्मद विवाद: अल कायदा के बाद अब इस्लामिक स्टेट ने 10 मिनट का वीडियो जारी कर दी हिंदुओं पर हमलों की धमकी

पैंगबर मोहम्मद विवाद: अल कायदा के बाद अब इस्लामिक स्टेट ने 10 मिनट का वीडियो जारी कर दी हिंदुओं पर हमलों की धमकी

27 मई को एक समाचार चैनल पर भाजपा की पूर्व नेता नुपुर शर्मा ने ज्ञानवापी मस्जिद के मुद्दे पर हो रही बहस के दौरान पैंगबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी की थी। जिसके बाद देश के कई राज्यों में हिंला भड़की। वहीं इन टिप्पणियों को लेकर मुस्लिम देशों में खासा गुस्सा देखने को मिला। वहीं अब इस मुद्दे को लेकर अल कायदा के बाद भारत को आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (ISIS) ने धमकी दी है।

IS से जुड़े इस्लामिक स्टेट खोरासन ने एक वीडियो जारी कर इस मामले पर टिप्पणी की है। करीब 10 मिनट के इस वीडियो में खासतौर पर भारत, नुपुर शर्मा और कथित ईशनिंदा पर बात की गई है। साथ ही साथ वीडियो में दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान मस्जिद के एक हिस्से को ढहाने की क्लिप दिखाई गई है। इसमें एक भारतीय आत्मघाती हमलावर के बयान को भी दिखाया गया है।

इस वीडियो के जरिए आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट और दाएश से संबंधित खुरासान प्रांत ने हिंदुओं को निशाना बनाने की धमकी दी है। 'बहुदेववादी बहुदेववादियों के भाई हैं' हेडिंग से वीडियो जारी किया गया है। इस्लामिक स्टेट खुरासान प्रांत (ISKP) के मुखपत्र अल अजीम फाउंडेशन के न्यूज बुलेटिन में आतंकी संगठन ने पैगंबर के अपमान का बदला लेने के लिए हिंदुओं को निशाना बनाने की धमकी दी है।

इससे पहले, अल कायदा ने दिल्ली, मुंबई और गुजरात और उत्तर प्रदेश में भारत पर आत्मघाती हमलों की धमकी दी थी और मुस्लिम समुदाय से 'पैगंबर की गरिमा' के लिए लड़ने का आग्रह किया था। भारतीय उपमहाद्वीप में कुख्‍यात आतंकवादी संगठन अल कायदा (AQIS) ने एक पत्र के जरिए कहा था, "हम उन लोगों को मार देंगे जो हमारे पैगंबर का अपमान करते हैं और हम अपने शरीर और अपने बच्चों के शरीर के साथ विस्फोटक बांधेंगे, ताकि उन लोगों को उड़ाया जा सके, जो हमारे पैगंबर का अपमान करने की हिम्मत करते हैं। उन्हें कोई माफी या क्षमा नहीं मिलेगी, उन्हें शांति और सुरक्षा नहीं बचाएगी। यह मामला निंदा या दुख के किसी भी शब्द के साथ बंद नहीं होगा।"

यह भी पढ़ें: कोलाघाट जाने से शुभेंदु अधिकारी को पुलिस ने रोका, नेता ने बंगाल के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जताया विरोध, राज्यपाल ने किया तलब

आपको बता दें, नूपुर शर्मा के बयान को लेकर पिछले दिनों जुमे की नमाज के बाद देश के कईं हिस्सों में हिंसा भड़क उठी थी। इसे लेकर बंगाल का माहौल काफी गर्मा गया था। प्रदर्शनकारी नूपुर शर्मा की विवादित टिप्पणी की वजह से उन्हें गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Prophet Remarks Row: कोलकाता पुलिस ने नुपुर शर्मा को भेजा समन, 20 जून को पेश होने के लिए कहा