
नई दिल्ली : कठुआ और उन्नाव दुष्कर्म के मामले में लोगों में काफी गुस्सा है। देशभर में प्रदर्शन हो रहे हैं। दिल्ली में दुष्कर्म मामले को लेकर प्रदर्शन किया गया। भारी संख्या में लोग बैनर, पोस्टर के साथ सड़कों पर उतरे। सिविल सोसायटी समेत तमाम लोग दुष्कर्म की घटनाओं के विरोध में जंतर मंतर इलाके में प्रदर्शन करने उतरे। प्रदर्शन में छात्रों और वरिष्ठ नागरिकों समेत छोटे बच्चे भी शामिल हुए। इस प्रदर्शन में कुछ लोग अपनी बच्चियां लेकर भी शामिल हुए। सभी ने इस जघन्य अपराध की निंदा की
