नई दिल्ली। कांग्रेस के दिग्गज नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह (captain amrinder singh) ने पंजाब के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। इसके साथ ही उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि आज सुबह उनकी कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (sonia gandhi) से फोन पर बात हुई थी, जिसके बाद अपने पद से इस्तीफा देने का फैसला लिया। पंजाब के कार्यवाहक मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह (amrinder singh) ने बताया कि आज सुबह उन्हें सोनिया गांधी का फोन आया था, लेकिन उस समय मैं वहां मौजूद नहीं था। मैंने कुछ समय बाद देखा कि सोनिया गांधी की मिस्ड कॉल पड़ी है तो मैंने वापस उन्हें फोन किया और कहा कि मैम ये बैठकें हो रही हैं, लेकिन मुझे इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी गई आखिर चल क्या रहा है। इसके जवाब में सोनिया गांधी ने कहा कि हम इस बारे में बात कर रहे हैं।