31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गोवा में बोले राहुल गांधी, दलबदलू नेताओं के लिए कांग्रेस में कोई जगह नहीं

कांग्रेस नेता राहुल गांधी एक दिन के दौरे पर गोवा पहुंचे हैं। इस दौरान एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि पार्टी में दलबदलू नेताओं को लिए कोई जगह नहीं है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Nitin Singh

•

Updated: 30 Oct 2021, 9:35 PM IST

rahul gandhi says no space for defectors leaders in congress

rahul gandhi says no space for defectors leaders in congress

नई दिल्ली। अगले साल गोवा में होने वाले विधानसभा चुनाव के लेकर सभी पार्टियां मैदान में उतर चुकी हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने भी राज्य में खुद को मजबूत करने के लिए जनसंपर्क शुरू कर दिया है। वहीं कांग्रेस नेता और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी आज एक दिवसीय दौरे पर गोवा पहुंचे हैं। यहां तलेगाओ स्टेडियम में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने राज्य में विकास के लिए कांग्रेस का प्लान बताया। इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि दलबदलू नेताओं के लिए कांग्रेस में कोई जगह नहीं है।

बता दें कि किसी भी राज्य में चुनाव से पहले नेताओं का दल-बदलने का सिलसिला शुरू हो जाता है। ऐसे में गोवा विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस नेता का यह बयान काफी अहम है। जाहिर है कि राहुल गांधी के इस बयान से कई नेताओं को झटका भी लगा होगा।

इन मुद्दों पर भाजपा को घेरा
गोवा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने महंगाई, बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार में अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 140 डॉलर बेरल था, बावजूद इसके तेल के दाम कभी 100 रुपए के पार नहीं हुए। वहीं आज जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी कच्चे तेल की कीमत कम है तो पेट्रोल-डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं।

यह भी पढ़ें: गोवा में बोलीं ममता बनर्जी, कांग्रेस की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहा देश

राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा देश में महंगाई को रोकने, युवाओं को रोजगार देने जैसे जरूरी मुद्दों पर पूरी तरह से नाकाम है। वहीं सरकार लोगों का ध्यान भटकने के लिए उन्हें भ्रमित करती है। कांग्रेस नेता ने कहा कि हम चुनाव के दौरान वादे नहीं करते हैं बल्कि गारंटी देते हैं। हम गोवा को कोल हब नहीं बनने देंगे।

ममता ने कांग्रेस को बताया था लापरवाह
गौरतलब है कि गोवा में होने वाले चुनाव को लेकर राजनीतिक पारा बढ़ गया है। चुनावी तैयारियों को लेकर यहां नेताओं के दौरे शुरू हो गए हैं। राहुल गांधी से पहले पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गोवा दौरे पर पहुंची थीं। इस दौरान ममता ने कांग्रेस का राजनीति के प्रति गंभीर न होने की बात कही थी। वहीं शिवसेना नेता संजय राउत ने भी आज एक कार्यक्रम में कहा कि वे गोवा चुनाव पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।