तेलंगाना के हैदराबाद के चौक-ए-मस्जिद में सभा को संबोधित करते हुए AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा "कुछ लोग कहते हैं कि अगर आप इतने डरे हुए हैं, तो आपको नमाज़ नहीं पढ़नी चाहिए और घर के अंदर रहना चाहिए। वे कहते हैं कि जैसे हमने अपनी मस्जिदों को ढका है, वैसे ही हमें खुद को भी ढकना चाहिए, या फिर घर के अंदर रहना चाहिए। बंगाल में कोई कहता है कि अगर वे राज्य में सत्ता में आए, तो वे राज्य से सभी मुसलमानों को बाहर निकाल देंगे। जो लोग पाकिस्तान चले गए, वे कायर थे, हम भागेंगे नहीं, हम कायर नहीं हैं। एक मुख्यमंत्री ने कहा कि जुम्मा की नमाज़ घर पर भी अदा की जा सकती है। वे कौन होते हैं हमें यह बताने वाले कि हम क्या कर सकते हैं और क्या नहीं।"