18 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Kiren Rijiju vs Rahul Gandhi: राहुल पर बरसे किरेन रिजिजू, बोले- PM मोदी का मजाक उड़ाते-उड़ाते खुद बने हंसी के पात्र

Kiren Rijiju Latest Statement: संसद के मानसून सत्र के बीच केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने PM मोदी की विदेश नीति पर राहुल गांधी के सवालों पर पलटवार करते हुए कहा कि मजाक उड़ाने की कोशिश में राहुल गांधी खुद ही हंसी के पात्र बन गए। संसद में हंगामे को लेकर भी उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधा।
2 min read
Google source verification
Kiren Rijiju

राहुल गांधी के बयान पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने दिया करारा जवाब। (फोटो सोर्स-IANS)

Kiren Rijiju News: हाल ही में संसद के मानसून सत्र में मचे सियासी घमासान के बाद केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर अब तक का सबसे तीखा हमला बोला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश नीति पर राहुल गांधी की ओर से उठाए गए सवालों का करारा जवाब देते हुए रिजिजू ने कहा कि दूसरों का मजाक उड़ाने की कोशिश में राहुल गांधी ने अपनी ही छवि को भारी नुकसान पहुंचाया है।

केंद्रीय मंत्री ने साफ शब्दों में कहा कि राहुल गांधी ने जिस नाटकीय अंदाज में प्रधानमंत्री का मजाक उड़ाने की कोशिश की, उसका नतीजा उल्टा ही निकला। अंत में वह खुद ही हंसी के पात्र बनकर रह गए। रिजिजू ने तंज कसते हुए कहा कि राहुल ने इस तरह की बयानबाजी से अपने खुद के राजनीतिक चरित्र को इतना बड़ा नुकसान पहुंचाया है, जिससे उबर पाना उनके लिए अब बहुत मुश्किल साबित होने वाला है।

मानसून सत्र के दौरान लगातार हुए हंगामे और ठप रही कार्यवाही पर भी संसदीय कार्य मंत्री ने अपनी भड़ास निकाली। उन्होंने विपक्ष, खासकर कांग्रेस पार्टी के रवैये पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब कोई काम न करने की ही कसम खा ले, तो उसे समझाने का कोई फायदा नहीं होता। संसद न चलने देने की यह परिपाटी पूरी तरह से कांग्रेस की देन है। रिजिजू ने कड़े शब्दों में कहा कि हम यहां किसी छोटे बच्चों से नहीं निपट रहे हैं, जिन्हें हम जबरदस्ती हाथ पकड़कर खींच लाएं और कुर्सी पर बिठा दें। हमारी जिम्मेदारी सिर्फ इतनी है कि हम उनसे बार-बार सदन में आने का अनुरोध करें और यही हमने किया भी।

किरेन रिजिजू ने कहा कि सरकार की तरफ से कांग्रेस पार्टी से बार-बार गुजारिश की गई कि वे संसद आएं और देश से जुड़े अहम मुद्दों पर स्वस्थ चर्चा करें, लेकिन ऐसा लगता है कि कांग्रेस सांसदों की बहस करने में कोई दिलचस्पी ही नहीं बची है।

विपक्ष के कामकाज के तरीके पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि ऐसा महसूस होता है जैसे कांग्रेस सांसदों ने यह मान लिया है कि उनका काम अब जनता की बात उठाना या संसद में बोलना नहीं, बल्कि सिर्फ शोर मचाना, हंगामा खड़ा करना और गाली-गलौज करना रह गया है। रिजिजू ने सख्त टिप्पणी करते हुए कहा कि अगर किसी सांसद की सोच सिर्फ यही बनकर रह गई है कि उसे सदन के भीतर हंगामा ही करना है, तो फिर उसे सांसद बनने की भला क्या जरूरत है? ऐसे नेताओं के लिए तो सबसे बेहतर यही होगा कि वे सड़क पर उतरकर ही प्रदर्शन करें।