3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हिरण के खून से क्यों नहाते हैं रुस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन? रिपोर्ट में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

रूस के राष्ट्रपति पुतिन बेहतर स्वास्थ्य के लिए हिरणों के सींगों से निकाले गए खून से नहाते हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक पुतिन कैंसर विशेषज्ञ के साथ कई बार यात्राएं कर चुके हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Archana Keshri

•

Updated: 9 Apr 2022, 6:26 AM IST

हिरण के खून से क्यों नहाते हैं रुस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन? रिपोर्ट में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

हिरण के खून से क्यों नहाते हैं रुस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन? रिपोर्ट में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

रूस और यूक्रेन युद्ध के बीच दोनों ही देशों के लीडर्स ने अच्छी खासी लोकप्रियता हासिल की है। ऐसे में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की हों या रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, दोनों नेताओं के बारे में कई हैरान कर देने वाली बातें सामने आई हैं। शायद आप भी ये जानकर हैरान होंगे कि राष्ट्रपति पुतिन हिरण के खून से नहाते हैं।

रूस के राष्ट्रपति पुतिन की पहचान एक सख्त नेता के तौर पर है। इसके अलावा पुतिन आलीशान जीवन व्यतीत करते हैं। उनकी लाइफस्टाइल की चर्चा अक्सर होती है। शानदार लाइफ व्यतीत करने वाले रूस के राष्ट्रपति के नहाने का तरीका भी बिल्कुल अलग है। एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि व्लादिमीर पुतिन हिरण के खून से नहाते हैं।

व्लादिमीर पुतिन के स्वास्थ्य को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। इसी बीच कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि पुतिन हिरणों के सींगों से निकाले जाने वाले तरलनुमा 'खून' में नियमित रूप से नहाते हैं। इससे शारीरिक शक्तियां बढ़ जाती हैं। इस बात का भी दावा किया गया कि पुतिन जहां भी जाते हैं, उनके साथ एक कैंसर स्पेशलिस्ट डॉक्टर हमेशा होता है। बता दें, पुतिन 70 वर्ष की आयु में पहुंचने वाले हैं और इस वजह से वह अपने स्वास्थ्य को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं। इस वजह से वह इस तरह के प्रयोग कर रहे हैं।

डेली मेल की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है। दिलचस्प बात यह है कि पुतिन को इस अजीबोगरीब इलाज के बारे में मौजूदा रूसी रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु ने जानकारी दी थी। बताया जा रहा है कि रूसी राष्ट्रपति ने 2000 के दशक के मध्य में हिरण के सींगों से निकाले गए सुगंधित अर्क से भरे बाथटब में स्नान किया था।

खबर के अनुसार इस बात के कोई सबूत नहीं हैं कि साइबेरिया के अल्टाई लाल हिरण के सींग शरीर को खूबसूरत बनाने में असरदार हैं या नहीं। पुतिन के बारे में लगातार कहा जा रहा है कि उन्होंने यूक्रेन पर हमला ऐसे समय पर किया जब वह गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं जिसे उन्होंने रूस के लोगों से छिपाकर रखा है। रूस में प्रतिबंधित और विदेशों से काम करने वाले Proekt मीडिया की एक नई रिपोर्ट में पुतिन के बारे में कई चौंकाने वाले दावे किए गए हैं।

यह भी पढ़ें: बिहार में 60 फीट लंबा लोहे का पुल चोरी!

रूसी खोजी समाचार आउटलेट Proekt की रिपोर्ट के मुताबिक पुतिन हाल के दिनों में अपने स्वास्थ्य के प्रति अधिक चिंतित नजर आते हैं और बेहतर स्वास्थ्य को लेकर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक पुतिन मास्को के सेंट्रल क्लीनिकल अस्पताल के डाक्टरों के साथ सोची के रिसॉर्ट शहर में लगातार यात्राएं करते हैं। रिपोर्ट के अनुसार, रूसी राष्ट्रपति की देखभाल करने वाले डाक्टरों की टीम में एक कैंसर स्पेशलिस्ट एवगेनी सेलिवानोव हैं, जिन्होंने 35 बार पुतिन के साथ उड़ान भरी और 2016 और 2020 के बीच उनकी उपस्थिति में कुल 166 दिन बिताए हैं।

रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि इस समय पुतिन कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से परेशान हैं। पुतिन द्वारा हिरण के सींग के खून का नहाने में इस्तेमाल करने के बाद रूस में एंटलर बाथ का चलन बढ़ गया है। माना जाता है हिरण के सींग के खून से कार्डियोवैस्कुलर सिस्टम और स्किन फिर से जीवित होती है। बताया गया है कि पुतिन के अलावा रूस के कई अमीर लोग हैं जो इस तरह की बाथ लेते हैं, जिनमें मॉस्को के मेयर सर्गेई सोबयानिन और गजप्रोम के प्रमुख एलेक्सी मिलर शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: फिर बिकने वाला है Twitter का पहला ट्वीट, जानिए कितनी कीमत पर रिसेल के लिए हुआ लिस्ट

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़