शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि मालिक और मैनेजर ने दोनों महिलाओं को वेश्यावृत्ति में धकेला था और हर ग्राहक से 2,000 रुपये वसूल करते थे। सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें भोंडसी जेल में न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। गुरुग्राम पुलिस के प्रवक्ता सुभाष बोकेन ने कहा कि मामले में आगे की जांच जारी है, हम किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता के बारे में अधिक जानकारी एकत्र कर रहे हैं।