30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पीएम मोदी की बधाई पर पाकिस्तान के नए पीएम शहबाज शरीफ ने दिया जवाब, कश्मीर और आतंकवाद के लिए कही ये बात

सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट के जरिए शहबाज शरीफ को बधाई दी थी और शांति की बात कही थी। शरीफ ने सोमवार को पाकिस्तान के 23वें पीएम के रूप में शपथ ली। तो वहीं पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री बने शहबाज शरीफ ने उन्हें धन्यवाद दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Archana Keshri

•

Updated: 12 Apr 2022, 4:14 PM IST

पीएम मोदी की बधाई पर पाकिस्तान के नए पीएम शहबाज शरीफ ने दिया जवाब, कश्मीर और आतंकवाद के लिए कही ये बात

पीएम मोदी की बधाई पर पाकिस्तान के नए पीएम शहबाज शरीफ ने दिया जवाब, कश्मीर और आतंकवाद के लिए कही ये बात

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने मंगलवार को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बधाई वाले ट्वीट को रीट्वीट करते हुए जवाब दिया है। उन्होंने बधाई संदेश पर शुक्रिया अदा कहते हुए कहा कि उनका देश भारत के साथ अच्छे रिश्ते चाहता है। साथ ही उन्होंने कश्मीर मुद्दे के समाधान की बात कही।

बता दें रविवार को इमरान खान को अविश्वास प्रस्ताव के जरिए बाहर करने के बाद शहबाज शरीफ सोमवार को मुल्क के नए पीएम बन गए हैं। तो वहीं शरीफ ने कश्मीर का राग अलापते हुए कहा कि पाकिस्तान भारत के साथ शांतिपूर्ण और सहयोग वाले रिश्ते का इच्छुक है। शहबाज ने कहा कि पाकिस्तान भारत के साथ जम्मू-कश्मीर समेत सभी लंबित मुद्देों का शांतिपूर्ण समाधान सबसे जरूरी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अपने बधाई संदेश में आतंकवाद से मुक्ति का आह्वान करने के जवाब में शहबाज ने दावा किया कि पाकिस्तान ने आतंकवाद से लड़ते हुए कुर्बानी दी है। शहबाज शरीफ ने अपने ट्वीट में लिखा, "बधाई के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद। पाकिस्तान भारत के साथ शांतिपूर्ण और सहयोगी रिश्ते चाहता है। जम्मू कश्मीर सहित अन्य लंबित विवादों का शांतिपूर्ण समाधान भी जरूरी है। आतंकवाद से लड़ाई में पाकिस्तान की कुर्बानी का सबको पता है। आइए शांति की सुरक्षा करें और अपने लोगों के सामाजिक और आर्थिक विकास पर ध्यान दें।"

इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने पाकिस्तान का नया प्रधानमंत्री चुने जाने पर शहबाज शरीफ को बधाई दी थी और कहा था कि भारत क्षेत्र में शांति और स्थिरता चाहता है जो आतंकवाद से मुक्त हो। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया था, "मियां मुहम्मद शहबाज शरीफ को पाकिस्तान का प्रधानमंत्री चुने जाने पर बधाई। भारत क्षेत्र में शांति और स्थिरता चाहता है जो आतंकवाद से मुक्त हो, ताकि हम अपनी विकास चुनौतियों पर ध्यान केंद्रित कर सकें और अपने लोगों की भलाई एवं समृद्धि सुनिश्चित कर सकें।"

यह भी पढ़ें: झारखंड रोपवे हादसे के रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरा हुआ हादसा, 1500 फीट की ऊंचाई से गिरकर महिला की मौत

आपको बता दें, शहबाज शरीफ तीन बार पाकिस्तान के प्रधानमंत्री रहे नावाज शरीफ के छोटे भाई हैं। इसके साथ ही उन्होंने पीएम मोदी से कहा कि कश्मीर मुद्दे के सामाधान से आगे आएं, ताकि दोनों देश दोनों तरफ की गरीबी, बेरोजगारी, दवाओं की कमी और अन्य मुद्दों से निपटने के लिए ध्यान केंद्रित कर सकें।

यह भी पढ़ें: एस जयशंकर ने की अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन की बोलती बंद, रूस से तेल खरीदने पर भारत की कर रहे थे आलोचना

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़