शुक्रवार को दोनों को मुंबई में फैमिली कोर्ट के बाहर स्पॉट किया गया। इस दौरान दोनों दोस्त की तरह नजर आए। BKC फैमिली कोर्ट में तलाक फाइल करने के बाद दोनों अपनी-अपनी कार में बैठे और घर के लिए रवाना हो गए। बता दें, दो बच्चों के माता-पिता सोहेल-सीमा की शादी को पूरे 24 साल हो चुके हैं, ऐसे में इस तरह से दोनों का अलग होना हर किसी को हैरान कर गया है।