नई दिल्ली : अभिनेता सलमान खान को बड़ी राहत मिलते हुए उन्हें जमानत मिल गई है। जमानत मिलने की खबर आते ही उनके समर्थक खुशी से झूमने लगे। उनके फैंस ने सलमान खान जिंदाबाद के भी नारे लगाए। उधर सलमान खान की जुड़वा बहन फैन भी खुश हैं। पटना की सबा-फराह ने मिठाई खाकर अपनी खुशी का इजहार किया है। तस्वीरों में दोनों बहनें बहुत खुश नजर आ रही हैं। आप को यहां बता दें कि सलमान खान को सजा मिलने के बाद दोनों बहनें मायूस हो गई थीं। खाना-पिना तक छोड़ दिया था। गुरुवार को दोनों बहनें सलमान की रिहाई की दुआ भी करती रहीं। सजा सुनाए जाने से दोनों दु:खी हो गई थीं। गौरतलब है कि सबा-फराह जन्म से ही सिर से जुड़ी हुईं हैं। तब सलमान खान ने इनकी मदद करने की बात कही थी और दोनों को मुम्बई भी बुलाया था। सलमान ने इन दोनों बहनों के इलाज के लिए आर्थिक मदद भी की थी।