पुलिस ने बरामद मोबाइल के IMEI नंबर से मृतक की पहचान बिहार के औरंगाबाद निवासी 18 साल के सोनू के रूप में की। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने सोनू के परिवार से संपर्क किया। पुलिस पूछताछ में सोनू के परिवार ने बताया कि वह तीन महीने से लापता है। इसके साथ ही उसका फोन भी स्विच ऑफ है। पुलिस का कहना है कि औरंगाबाद में सोनू की गुमशुदगी परिजनों ने दर्ज कराई थी। बहरहाल, इस मामले में पुलिस ने तीनों किशोरों के खिलाफ हत्या, लूट और साक्ष्य छुपाने की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।