1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

TMC ने त्रिपुरा विधानसभा उपचुनाव के लिए की 27 स्टार प्रचारकों की घोषणा, ममता बनर्जी का नाम भी शामिल

TMC ने त्रिपुरा विधानसभा उपचुनाव के लिए 27 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी, पार्टी नेता शत्रुघ्न सिन्हा, सांसद मिमी चक्रवर्ती जैसे बड़े नेताओं और अभिनेताओं के नाम शामिल किए गए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Archana Keshri

•

Updated: 13 Jun 2022, 6:38 PM IST

TMC ने त्रिपुरा विधानसभा उपचुनाव के लिए की 27 स्टार प्रचारकों की घोषणा, ममता बनर्जी का नाम भी शामिल

TMC ने त्रिपुरा विधानसभा उपचुनाव के लिए की 27 स्टार प्रचारकों की घोषणा, ममता बनर्जी का नाम भी शामिल

हाल ही में भारत निर्वाचन आयोग ने त्रिपुरा में चार खाली विधानसभा सीटों के उपचुनाव की घोषणा की है, जिसका आयोजन 23 जून को होने वाला है। ये चार सीटें अगरतला, टाउन बोरदोवाली, सूरमा और जुबरनगर की हैं, जिनके लिए तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने त्रिपुरा की धरती पर प्रचार करने के लिए 27 स्टार प्रचारकों के नामों की घोषणा की है। इन प्रचारकों की लिस्ट में तृणमूल नेता ममता बनर्जी भी शामिल हैं। वहीं इन चारों सीटों के लिए TMC ने अपने उम्मीदवार उतारे हैं।

वहीं इन प्रचारकों की लिस्ट में ममता बनर्जी के अलावा, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी, पार्टी नेता शत्रुघ्न सिन्हा, सांसद मिमी चक्रवर्ती, सौगत रॉय, फिरहाद हकीम, मुकुल संगमा, कुणाल घोष, सैनी घोष, जून मालिया, सुदीप राहा, जया दत्त जैसे नेता और अभिनेताओं के नाम शामिल किए गए हैं। पता चला है कि तृणमूल अखिल भारतीय महासचिव अभिषेक बनर्जी 14 जून को फिर से त्रिपुरा आ रहे हैं।

हाल ही में सांसद सुष्मिता देव ने त्रिपुरा से बीजेपी को बाहर करने का आह्वान किया था। इस संदर्भ में उन्होंने कहा, इस उपचुनाव से त्रिपुरा में भाजपा के अंत की शुरुआत होनी चाहिए। बता दें, त्रिपुरा में अगले साल विधानसभा चुनाव भी होने वाले हैं, इसलिए TMC इस उपचुनाव के जरिए यह पता लगाना चाहती है कि त्रिपुरा की जनता ने उन्हें कितना गले लगाया है।

यह भी पढ़ें: President Election 2022: राष्ट्रपति चुनाव से पहले विपक्ष को एकजुट करने में जुटीं ममता बनर्जी, 15 जून को दिल्ली में बुलाई संयुक्त बैठक

इससे पहले भी TMC ने पिछले चुनाव के दौरान अगरतला सहित विभिन्न नगरपालिकाओं में उम्मीदवार खड़े किए थे। हालांकि उन्हें जीत नहीं मिलीं, लेकिन घसफुल शिबिर को इन सभी नगरपालिकाओं में काफी वोट मिले थे। गौरतलब है कि त्रिपुरा की चार विधानसभा सीटों पर 23 जून को उपचुनाव होंगे, और वोटों की गिनती 26 जून को होगी। बिप्लब देव के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद माणिक साहा नए मुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभाल रहे हैं। वह इस बार बारादवाली केंद्र से चुनाव लड़ रहे हैं।

यह भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल ने पास किया विधेयक, राज्यपाल की जगह सीएम ममता होंगी राज्य विश्वविद्यालयों की चांसलर