30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

माता-पिता को नाम का सुझाव देती है ये महिला, बदले में कमाती है करोड़ों रुपये

अमेरिका के न्यूयॉर्क में रहन वाली इस महिला प्रोफेशनल बेबी नेमर के तौर पर हजारों डॉलर्स कमा रही हैं। वो ईवेंट प्लानर और फंड रेज़र के अलावा टेलर मैचमेकर के तौर पर भी काम करती हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Archana Keshri

•

Updated: 15 Apr 2022, 5:49 PM IST

माता-पिता को नाम का सुझाव देती है ये महिला, बदले में कमाती है करोड़ों रुपये

माता-पिता को नाम का सुझाव देती है ये महिला, बदले में कमाती है करोड़ों रुपये

भारत में बच्चों के नाम अक्सर धर्म, रीतिरिवाजो और जन्म के तिथि के हिसाब से रखी जाती है। जैसे की हिंदू धर्म में एक संस्कार होता है, जिसमें वैदिक रीतिरिवाज से जन्म तिथि के हिसाब से बच्चों का नामकरण किया जाता है। वहीं कई बार लोग अपनी पसंद के हिसाब से की खास शख्सियत या फिर भगवनों के नाम पर अपने बच्चों का नाम रखते हैं। तो वहीं कई बार माता-पिता चाहते हैं कि उनके बच्चे का नाम यूनिक हो, जिसके लिए वो अलग-अलग जगहोों से नाम की लिस्ट भी तैयार करते हैं। मगर क्या आपने कभी सुना है कि किसी ने अपने बच्चे का नाम रखने के लिए प्रोफेशनल बेबी नेमर की सर्विस ली हो?

अमेरिका के न्यूयॉर्क में रहने वाली एक महिला ने अपने लिए यही बिजनेस चुन रखा है। महिला ने इस काम को अपना करियर बनाया और एक पेशेवर बेबी नेमर बन गई। इस महिला का नाम है टेलर ए हम्फ्री। 33 साल की टेलर न्यूयॉर्क में रहती हैं। उन्होंने बताया कि, क्लाइंट यानी की नए-नवेले माता-पिता की मुश्किल को सॉल्व करने और उनके बच्चों के नाम रखने के लिए 10,000 डॉलर (7.6 लाख रुपये) तक का भुगतान करते हैं।

द न्यूयॉर्कर के मुताबिक टेलर पहले से ही एक बिजनेस वुमन हैं और खुद पैशनेट राइटर और स्टोरीटेलर बताती हैं। इसके अलावा उन्हें सोशल मीडिया, ब्रांडिंग और मार्केटिंग में भी अच्छा-खासा अनुभव मिल चुका है। इनके अलावा अब वे प्रोफेशनल बेबी नेमर के तौर पर हज़ारों डॉलर्स कमा रही हैं। ईवेंट प्लानर और फंड रेज़र के अलावा टेलर मैचमेकर के तौर पर भी काम करती हैं। उनके मुताबिक वे बच्चों के नाम को लेकर हमेशा से दिलचस्पी रखती रही हैं।

यह भी पढ़ें: Google Maps पर दिखा अजूबा, सड़क पर दिखा बिना हाथ-पैर-सिर वाला इंसान!

टेलर ने 2015 में अपने इस अनोखे कारोबार की शुरुआत 'What’s In a Baby Name' नाम से शुरु थी। उस वक्त वह मुफ्त में नाम सुझाती थीं। 2018 में उन्होंने महसूस किया कि वह अपनी नामकरण सेवाओं की मांग को एक व्यवसाय में बदल सकती हैं। टेलर ने टेलर ने 2020 में 100 से अधिक बच्चों का नाम रखे हैं, अमीर माता-पिता से $ 150,000 (लगभग 114 करोड़) से अधिक की कमाई की।

माता-पिता को अपने बच्चे के लिए आदर्श नाम खोजने में मदद करने के लिए टेलर पुराने परिवार के नाम खोजने के लिए वंशावली जांच करती हैं। और इसी जांच परख के बाद वो नामों का सुझाव देती हैं।

यह भी पढ़ें: दुनिया के लिए आज भी रहस्य है यह इंसान, जुर्म करने के बाद आसमान में हो गया गायब