1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Kriti Sanon ने ऐसे बनाया Varun Dhawan को ‘Bhediya’! ट्रेलर देख दहल उठेगा दिल

हाल में वरुण धवन (Varun Dhawan) और कृति सेनन (Kriti Sanon) की अपकमिंग फिल्म 'भेड़िया' का दिल दहला देने वाला ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसके बाद फैंस इस फिल्म के रिलीज होने का वेट कर रहे हैं। फिल्म की कहानी को काफी भयानक तरीके से पेश किया जा सकता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Vandana Saini

•

Updated: 19 Oct 2022, 12:51 PM IST

Bhediya Trailer Release

Bhediya Trailer Release

लगातार आधा दर्जन फ्लॉप फिल्में देने के बाद अब वरुण धवन (Varun Dhawan) जल्द ही अमर कौशिक (Amar Kaushik) के निर्देशन में बनी फिल्म 'भेड़िया' (Bhediya) में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस कृति सेनन (Kriti Sanon) भी नजर आने वाली हैं। कुछ समय पहले फिल्म का टीजर जारी किया गया था, जो काफी पसंद किया गया था। वहीं हाल में फिल्म के जबरदस्त ट्रेलर को रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर को भी काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। साथ ही वरुण के फैंस भी उनकी इस अपकमिंग फिल्म से काफी उम्मीदें लगाए बैठे हैं। ट्रेलर सामने आने के बाद फैंस फिल्म के रिलीज का वेट कर रहे हैं। हालांकि, ये फिल्म अगले महिने 25 नवंबर को सिनेमाघरों में 2 डी और 3 डी में रिलीज होने वाली है।

वहीं जारी हुए ट्रेलर को देखने के बाद लोग काफी तरह के अनुमान लगा रहे हैं। कुछ लोगों का मानना है कि ये फिल्म एक तरह से फेंटेसी साइंस फिक्शन हो सकती है। इस फिल्म की कहानी को अगर ट्रेलर के जरिए समझने की कोशिश करें तो, ऐसा हो सकता है कि कुछ लोग इंसानों पर मेडिकल का गलत इस्तेमाल कर इंसानों को भेड़िया बना रहे हैं।

ऐसे ही एक जाल में वरुण धवन भी फंसते नजर आ रहे हैं। वहीं ट्रेलर रिलीज से पहले कृति सेनन ने भी फिल्म से अपना एक लुक साझा किया था, जिसमें वो हाथ में एक इंजेक्शन पकड़े नजर आ रही हैं, जिससे ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि वो फिल्म में एक क्रुर डॉक्टर अनिका बनी के किरदार में नजर आने वाली हैं, जो की भेड़ियों की डॉक्टर हैं।

यह भी पढ़ें: Mohanlal की अपकमिंग फिल्म ‘Monster’ को लेकर छिड़ा विवाद!


वरुण धवन की इस फिल्म के ट्रेलर को देख लोगों का ये दावा है कि फिल्म की कहानी हॉलीवुड की फिल्मों से प्ररित है, क्योंकि इस तरह की फिल्म साल 1970 के दशक में हॉलीवुज में बनी हैं। वहीं अगर फिल्म के थीम की बात करें तो, फिल्म के थीम सांग की झलक भी देखी जा चुकी है, जिसके बोल 'बनेंगे अब इंसान मेरा नाश्ता' है। फैंस इस फिल्म के जल्द रिलीज होने का वेट कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें:Katrina Kaif को एक्टर ने बताया 'चाची'

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़