बताते चलें, बेंगलुरु में रविवार (24 अप्रैल) को खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का आगाज हुआ। बताया जा रहा है कि स्टार निशानेबाज मनु भाकर, फर्राटा क्वीन दुती चंद और तैराक श्रीहरि नटराज समेत कई ओलंपियन बेंगलुरु में 24 अप्रैल से तीन मई तक होने वाले खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी खेलों में भाग लेंगे। पर्यावरण को बढ़ावा देने की थीम पर ‘हरित खेलों’ के रूप में आयोजित इन खेलों में दो देशी खेलों योगासन और मलखम्ब पदार्पण करेंगे।