मद्य निषेध विभाग के आयुक्त ने बताया कि मार्च में 127 केस का ट्रायल हुआ था जिसमें 84 को सजा सुनाई गई थी। वहीं सिर्फ अप्रैल में 409 केस का ट्रायल पूरा किया गया है, जिसमें 398 अभियुक्तों को सजा सुनाई गई है, जबकि 55 दोषमुक्त करार दिए गए हैं। तो वहीं अब तक 2372 ट्रायल पूरे हो चुके है, जिसमें से 1553 व्यक्तियों को सजा दी गई है, जबकि 819 को दोषमुक्त करार दिया गया है। उत्पाद आयुक्त ने कहा कि इस मामले में सजा दर भी काफी बढ़ी है।