15 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नई दिल्ली
Viral video : बच्ची से अश्लील हरकत करने पर मौलवी की पिटाई, महिला को हो रही है तारीफ
Play video

Viral video : बच्ची से अश्लील हरकत करने पर मौलवी की पिटाई, महिला को हो रही है तारीफ

वायल वीडियो पाकिस्तान का बताया जा रहा है। वीडियो में मौलवी की पिटाई करने वाली महिला की तारीफ हो रही है।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Amit Kumar Bajpai

•

Updated: 19 Apr 2018, 1:44 PM IST

नई दिल्ली : देश में कठुआ और उन्नाव दुष्कर्म का मामला गर्माया हुआ है। इस बीच एक ऐसी वीडियो वायरल हो रही है
जिसमें एक महिला मस्जिद में एक मौलवी की पिटाई करती हुई दिख रही है। दरअसल ये वीडियो पाकिस्तान का बताया जा
रहा है। मौलवी पर आरोप है कि उसने 8 साल की बच्ची के साथ अश्लील हरकत की। जिसके बाद बच्ची ने अपनी मां को
मौलवी की ‘गंदी हरकतों’ के बारे में बताया। इस बात पर महिला आग बबूला हो गई। मस्जिद जाकर महिला ने मौलवी की
पिटाई कर दी और उसके खरी-खोटी भी सुनाई। महिला अपनी बेटी से भी मौलवी को मारने के लिए कहती है। वहां खड़े लोग
भी महिला का साथ देते हैं। वीडियो में दिख रही महिला की तारीफ की जा रही है। लोग सोशल मीडिया पर इस वीडियो को
खूब शेयर करते हुए महिला की प्रशंसा कर रहे हैं।