28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘कोई गाड़ी खरीदने तो कोई साड़ी खरीदने निकला’, कैश के साथ पकड़े जाने पर कांग्रेसी विधायकों ने बनाए ऐसे बहाने

खुफिया सूचना के आधार पर तीन कांग्रेस विधायकों को एक कार में पश्चिम बंगाल पुलिस ने बड़ी मात्रा में कैश के साथ पकड़ा।इन विधायकों में, जामताड़ा के विधायक इरफान अंसारी, खिजरी के विधायक राजेश कच्छप और कोलेबिरा के विधायक नमन बिक्सल कोंगारी के नाम शामिल हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Archana Keshri

•

Updated: 31 Jul 2022, 1:38 PM IST

Three Jharkhand Congress MLAs held, Huge Cash found in car, MLA's make excuses about taking money to buy a sari or a car

Three Jharkhand Congress MLAs held, Huge Cash found in car, MLA's make excuses about taking money to buy a sari or a car

झारखंड के तीन कांग्रेस विधायकों को पश्चिम बंगाल पुलिस ने भारी कैश के साथ पकड़ा है। विधायकों की गाड़ी से भारी मात्रा में कैश मिलने की खबर से हड़कंप मच गया है। पुलिस ने खुफिया सूचना मिलने के बाद चेकिंग के लिए गाड़ी रोकी थी। वहीं कांग्रेस पार्टी ने झारखंड में हेमंत सरकार गिराने के लिए इसे "ऑपरेशन लोटस" बताया है। बताया जा रहा है कि विधायकों के साथ इतना कैश बरामद किए गए कि पुलिस को इसकी गिनती के लिए मशीन मंगवानी पड़ी।

पुलिस के अनुसार विधायकों के पास से 48 लाख रुपये मिले हैं। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक खुफिया सूचना के आधार पर जिस वाहन में जामताड़ा के विधायक इरफान अंसारी, खिजरी के विधायक राजेश कच्छप और कोलेबिरा के विधायक नमन बिक्सल कोंगारी सवार थे, उसे पांचला पुलिस थाना क्षेत्र के रानीहाती में राष्ट्रीय राजमार्ग-16 पर रोका गया था। वहीं गाड़ी से बड़ी मात्रा में कैश बरामद किए जाने के बाद विधायकों से कोलकाता पुलिस, हावड़ा पुलिस, और सीआईडी के अधिकारी देर रात तक पूछताछ करते रहे।

खबरों के अनुसार बरामद पैसे को लेकर तीनों विधायकों के बयान अलग-अलग हैं। कोई विधायक साड़ी तो कोई गाड़ी खरीदने के लिए पैसे लेकर चलने की बात कह रहा है। पुलिस ने बताया कि पैसे को लेकर तीनों विधायक संतोषजनक जबाव नहीं दे पा रहे थे। विधायकों ने पूछताछ में बताया है कि ये पैसे साड़ी खरीदने के लिए थे, यह साड़ियां 9 अगस्त को आदिवासी दिवस के दिन आयोजित होने वाले कार्यक्रम में बांटी जानी थीं। तीनों विधायक साड़ियां खरीदने के लिए ही कोलकाता आए थे। दूसरी तरफ एक विधायक ने कहा कि वे लोग गाड़ी खरीदने के लिए पैसा लेकर चले थे।

वहीं झारखंड के इन विधायकों के बंगाल में पैसे के साथ पकड़े जाने के बाद कांग्रेस पार्टी ने झारखंड में हेमंत सरकार गिराने के लिए एसे 'ऑपरेशन लोटस' बताया है। कांग्रेस के महासचिव जयराम रमेश ने एक ट्वीट के माध्यम से भाजपा को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा, "झारखंड में भाजपा का 'ऑपरेशन लोटस' आज की रात हावड़ा में बेनकाब हो गया। दिल्ली में 'हम दो' का गेम प्लान झारखंड में वही करने का है जो उन्होंने महाराष्ट्र में एकनाथ-देवेंद्र(E-D) की जोड़ी से करवाया।"

यह भी पढ़ें: झामुमो नेता ने झारखंड के टीचर की करी पिटाई, कहा- ‘बच्चों को नमाज पढ़ने के लिए छुट्टी क्यों नहीं देते हो’