3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

West Bengal SSC Scam: पहली रात जेल में जमीन पर सोने को मजबूर हुए पार्थ चटर्जी, अगले दिन मिल गया बेड, कहा- ‘यहां रहना होगा मुश्किल’

West Bengal SSC Scam: पश्चिम बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाले में कोर्ट के आदेश में प्रेसिडेंसी जेल में दिन काट रहे पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी की पहली रात जमीन पर बीती थी, लेकिन डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें एक बेड उपलब्ध कराया गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Archana Keshri

•

Updated: 7 Aug 2022, 12:07 PM IST

Partha Chatterjee gets a cot in solitary cell after restless first night in prison

Partha Chatterjee gets a cot in solitary cell after restless first night in prison

पश्चिम बंगाल के शिक्षक भर्ती घोटाले में आरोपी पार्थ चटर्जी को ईडी ने गिरफ्तार किया है। कोलकाता स्थित बैंकशाल कोर्ट में ईडी की विशेष अदालत ने पार्थ की जमानत अर्जी को खारिज करते हुए 14 दिन की जेल हिरासत में भेजने का निर्देश दिया था। गिरफ्तारी के बाद उन्हें प्रेसीडेंसी जेल के 'पोइला बाइसा' वार्ड के दो नंबर सेल में रखा गया है। पार्थ चटर्जी को पहली रात कंबल पर बितानी पड़ी थी, लेकिन नीचे बैठने में परेशानी के मद्देनजर जेल प्रबंधन ने उनके लिए चारपाई की व्यवस्था की है। जेल सूत्रों के मुताबिक चटर्जी को जेल में सामान्य कैदियों की तरह ही रखा गया है।

पार्थ चटर्जी को शुक्रवार शाम को ही बंकशल कोर्ट से प्रेसीडेंसी जेल लाया गया। प्रेसीडेंसी जेल में पहली दफा कदम रखते वक्त पार्थ चटर्जी ने यह भी कहा कि यहां रहना उनके लिए मुश्किल होगा। पार्थ के सेल में कुर्सी या खाट नहीं थी इसलिए उन्हें पहली रात कंबल बिछाकर सोना पड़ा। जेल के अंदर सोने के लिए उन्हें कुल 4 कंबल दिए गए थे। जेल सूत्रों के मुताबिक मोटापे की वजह से पार्थ का जमीन पर बैठना मुश्किल हो रही थी।

सूत्रों के मुताबिक जेल में कुर्सी न होने के कारण पार्थ को जेल में मौजूद कमोड पर बैठकर आराम करना पड़ा था। पूर्व मंत्री ने आज सुबह जेल के अधिकारियों से चारपाई के लिए प्राथना की। उनकी शारीरिक स्थिति को देखते हुए, जेल अधिकारियों ने डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें बिस्तर देने का फैसला किया। इसके अलावा पार्थ को फिलहाल कोई और सुविधा नहीं मिलेगी। पार्थ को जेल के जिस ब्लाक में रखा गया है वहां करीब डेढ़ सौ हाई प्रोफाइल कैदी भी हैं। उनके बगल की सेल में कोलकाता स्थित अमेरिकन सेंटर पर हमला करने वाला कुख्यात आतंकी आफताब अंसारी है।

बता दें, पश्चिम बंगाल स्कूल सेवा आयोग (SSC) की सिफारिशों पर सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में ग्रुप-सी और डी के कर्मचारियों और शिक्षकों की भर्ती की गई थी। इस भर्ती के समय अनियमतताओं के आरोप लगे थे। इन अनियमितताओं के समय पार्थ चटरिजी शिक्षा मंत्री थे। इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 23 जुलाई को पार्थ चटर्जी और उनकी करीबी अर्पिता मुखर्जी को गिरफ्तार किया था। दोनों को धन शोधन रोकथाम कानून (PMLA) के तहत गिरफ्तार किया गया। ED के अनुसार अर्पिता मुखर्जी के आवासों से 49.80 करोड़ रुपये नकद, जेवरात और सोने की छड़ें बरामद की गई थी।

यह भी पढ़ें: West Bengal SSC Scam: TMC नेता पार्थ चटर्जी और अर्पिता मुखर्जी की न्यायिक हिरासत बढ़ी, 18 अगस्त तक रहेंगे जेल में

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़