30 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीईसी को इस्तीफे के लिए करेंगे मजबूर: प्रियंका

कांग्रेस सडक़ों पर आंदोलन जारी रखेगी और तब तक दबाव बनाएगी, जब तक मुख्य चुनाव आयुक्त को इस्तीफा देने के लिए मजबूर नहीं किया जाता
2 min read
Google source verification
Priyanka- Sachin Pilot

नई दिल्ली। कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक में चुनाव आयोग के खिलाफ लड़ाई को लेकर गंभीर चिंतन-मनन हुआ। वहीं कई मौके ऐसे आए, जबकि नेताओं के बीच मजाकिया अंदाज में बातचीत हुई, जिससे बैठक में नेता ठहाके लगाते दिखे। इधर, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि कांग्रेस अपने आंदोलन से ज्ञानेश कुमार को मुख्य चुनाव आयुक्त के पद से इस्तीफा देने को मजबूर करेगी।

दरअसल, बैठक में पार्टी की लड़ाई को सडक़ से जनता के बीच ले जाने की रणनीति पर चर्चा हुई। सूत्रों के मुताबिक, प्रियंका गांधी ने साफ कहा कि कांग्रेस किसी के सहारे नहीं है और वह शुरू से इस मुद्दे पर लड़ाई लड़ रही है। इस पर एक अन्य नेता ने कहा कि सीईसी ज्ञानेश कुमार काफी अडियल हैं और शायद कभी इस्तीफा नहीं देंगे, तो प्रियंका ने जवाब दिया कि वे इस्तीफा क्यों नहीं देंगे? दबाव बनाया जाए तो इस्तीफा देना ही पड़ेगा। कांग्रेस सडक़ों पर आंदोलन जारी रखेगी और तब तक दबाव बनाएगी, जब तक मुख्य चुनाव आयुक्त को इस्तीफा देने के लिए मजबूर नहीं किया जाता। बैठक में इस मुद्दे को जमीन पर ले जाने और इसे जनआंदोलन में बदलने पर भी चर्चा हुई। इस्तीफे की मांग के साथ सीजेपी आंदोलन का भी जिक्र हुआ। बैठक में कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के.शिवकुमार, तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह सुक्खू और केरल के मुख्यमंत्री वीडी सतीशन, महासचिव के.सी.वेणुगोपाल, जयराम रमेश, सचिन पायलट, भूपेश बघेल, रणदीप सुरजेवाला, समेत अन्य नेता मौजूद रहे।

आग-पीछे की बात पर लगे ठहाके

सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने राहुल की तारीफ करते हुए कहा, ‘हम आपके पीछे चल रहे हैं।’ इस पर राहुल ने मजाकिया अंदाज में पूछा, ‘बहुत पीछे तो नहीं हैं?’ इस जवाब पर बैठक में मौजूद नेता ठहाके लगाने लगे। फिर खरगे ने कहा, ‘हम आपके साथ चल रहे हैं।’