6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वृषभ राशि में बुध की उल्टी चाल 10 मई से शुरू, जानिए किन राशियों का होगा भाग्योदय!

Budh Vakri May 2022: 10 मई से बुध ने अपनी उल्टी चाल शुरू कर दी है। बुध वृषभ राशि में 3 जून तक वक्री अवस्था में रहेंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Laveena Sharma

•

Updated: 10 May 2022, 11:12 AM IST

budh vakri 2022, budh retrograde 2022, mercury retrograde 2022, budh vakri may 2022, mercury retrograde may 2022,

वृषभ राशि में बुध की उल्टी चाल 10 मई से शुरू, जानिए किन राशियों का होगा भाग्योदय!

Mercury Retrograde 2022: ग्रहों में होने वाले बदलाव का व्यक्ति के जीवन के विभिन्न मोर्चों पर गहरा प्रभाव पड़ता है। जब भी कोई ग्रह वक्री होता है यानी अपनी उल्टी चाल चलता है तो इसका असर किसी राशि वालों पर शुभ पड़ता है तो किसी पर अशुभ। 10 मई से बुध ने अपनी उल्टी चाल शुरू कर दी है। बुध वृषभ राशि में 3 जून तक वक्री अवस्था में रहेंगे। वृषभ राशि में बुध के प्रभाव स्वरुप राहु के दोषों में भी कमी आ सकती है। जानिए किन राशियों के लिए बुध का वक्री होना लाभकारी साबित होगा।

मीन राशि: इस राशि वालों के लिए बुध की उल्टी चाल शुभ फल देने वाली साबित होगी। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आपके भाग्य में वृद्धि होगी। हर काम में तरक्की मिलने के रास्ते खुलेंगे। नौकरी में अच्छा लाभ प्राप्त करने में सफल रहेंगे। एक से अधिक माध्यमों से भी कमाई हो सकती है।

कुंभ राशि: इस राशि के जातकों को हर काम में सुनहरी सफलता प्राप्त होती नजर आ रही है। आमदनी में अचानक से अच्छी खासी बढ़ोतरी हो सकती है। इस अवधि में बनाई गई योजनाएं सफलता होने के प्रबल आसार दिखाई दे रहे हैं। बिजनेस वाले अच्छा मुनाफा कमाने में सफल रहेंगे।

धनु राशि: ये अवधि निवेश के लिहाज से फायदेमंद साबित होगी। बिजनेस वालों को भी अच्छा लाभ प्राप्त होने के आसार दिखाई दे रहे हैं। कार्यक्षेत्र में आपके काम की हर जगह प्रशंसा होगी। आप किसी भी काम में सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे। जिसमें आप सफल भी होंगे। भाग्योदय होने के प्रबल आसार हैं।

कर्क राशि: इस राशि वालों के लिए ये समय अनुकूल साबित होगा। एक से अधिक स्त्रोतों से धन की प्राप्ति हो सकती है। रूके हुए काम तेजी से पुरे होंगे। किसी पुराने निवेश से अच्छा लाभ प्राप्त होने की संभावना है। काम के चलते की गई यात्रा से अच्छा धन प्राप्त करने में कामयाब रहेंगे। कुल मिलाकर समय आपके लिए अनुकूल साबित होगा।
यह भी पढ़ें: लक्ष्मी स्वरूप मानी जाती हैं इन 6 नाम की लड़कियां, ससुराल में धन-धान्य के लगा देती हैं अंबार

(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।)