2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पावर विदिन में लोकसेवकों के लिए एक रोडमैप

जयपुर

•

image

Jagmohan Sharma

•

Updated: 1 Jul 2024, 11:24 PM IST

नई दिल्ली. लेखक डॉ. रामास्वामी बालासुब्रमण्यम ने अपनी नई पुस्तक पवर विदिनः द लीडरशिप लीगेसी ऑफ नरेंद्र मोदी का विमोचन किया। यह पुस्तक एक प्रभावशाली कहानी प्रस्तुत करती है, जिसमें पश्चिम के गुण आधारित दृष्टिकोण और भारत के अभ्यास आधारित दर्शन की तुलना के साथ नेतृत्व का का अद्वितीय दृष्टिकोण पेश किया गया है। इस पुस्तक का विमोचन अजय पिरामल, चेयरमैन, पिरामल ग्रुप; नीति आयोग के पूर्व सीईओ, अमिताभ कांत, नैस्कॉम के प्रेसिडेंट, देबजनी घोष और आईआईएम बैंगलुरू के प्रोफेसर बी महादेवन द्वारा प्रधानमंत्री संग्रहालय में आयोजित एक कार्यक्रम में किया गया, जिसमें विचारकों, जनसेवकों, उद्योग के नेतृत्वकर्ताओं, नीति निर्माताओं, और पाठकों ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के अनुभवों की नजर से भारतीय सभ्यता के ज्ञान का विश्लेषण करने के लिए हिस्सा लिया। इसके बाद लेखक के साथ एक पैनल वार्ता का आयोजन किया गया, जिसमें गणमान्य नागरिकों, अमिताभ कांत, देबजनी घोष, और प्रोफेसर बी महादेवन ने एक विचारोत्तेजक चर्चा में हिस्सा लिया। महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने इस पुस्तक की सराहना करते हुए कहा, ‘यह एक विचारोत्तेजक है, जो शक्तिशाली नेतृत्व की धारणाओं और दृष्टिकोणों में परिवर्तन ला देगी।