16 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

19 जून राशिफल : वृश्चिक राशि के जातक आज विवाद करने से बचें, हो सकता है भारी नुकसान

आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है खास, देखें अपना राशिफल

2 min read
Google source verification

image

Tanvi Sharma

Jun 18, 2018

rashifal

19 जून राशिफल : वृश्चिक राशि के जातक आज विवाद करने से बचें, हो सकता है भारी नुकसान

ज्योतिष पंडित श्यामनारायण व्यास

मेष राशि: दिन की शुरुआत में रुक-रुक कर कार्य होंगे। वाहन मशीनरी का प्रयोग सवधानी से करें। नेत्र पीड़ा हो सकती है। भय व चिंता का माहौल रहेगा। चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि की आशंका है।

वृषभ राशि: जल्दबाजी में हानि-दुर्घटना से बचें, सावधानी रखें। व्यवसाय में आप के विरोधी परास्त होंगे। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। राजकीय सहयोग मिलेगा, कार्यसिद्धि होगी।

मिथुन राशि: नए लोगों से संपर्क लाभदायक रहेगा, यात्रा होगी। नेत्र पीड़ा रह सकती है। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। संतान से संबंधित चिंता हो सकती है। उन्नति होगी।

कर्क राशि: अपने कार्य विस्तार की योजना करते समय किसी अनुभवी की सलाह लें ज्यादा लाभ होगा। घर-परिवार की चिंता रहेगी। भागदौड़ अधिक होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। गृहस्थ सुख मिलेगा, धनागम होगा।

सिंह राशि: जमीन जायदाद से संबंधित मामले निपटेंगे। तनाव, चिंता, भय व अस्वस्थता का वातावरण रहेगा। जोखिम न लें, झंझटों में न पड़ें। हानि की आशंका है।

कन्या राशि: विवाह के प्रयास सफल रहेंगे। आजीविका के नए रास्ते खुलेंगे। धनलाभ होगा, प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। जोखिम न लें। धनागम होगा।

तुला राशि: संतान की तरफ से शुभ समाचार मिलेंगे। समाज में आत्म सम्मान बढ़ेगा। चिंता व भय सताएंगे। निवेशादि मनोनुकूल रहेंगे। यात्रा संभव है। मकान दूकान बदलने के योग बन रहे है।

वृश्चिक राशि: पुराने निवेश से लाभ होगा, यात्रा सफल रहेगी। धन प्राप्ति के सुगम योग बन रहे हैं। विवाद करने से बचें। चिंता, तनाव हो सकती है। अनजाने में कोई बड़ी गलती की आशंका है संभल कर कार्य करें।

धनु राशि: आलस की अधिकता रहेगी। स्वास्थ कमजोर रहेगा। विवाद से क्लेश होगा। यात्रा कष्ट संभव है। व्यय वृद्धि होगी। कुसंगति से बचें, हानि होगी। जोखिम न लें। नए लोगों से सतर्क रहें।

मकर राशि: निर्णय लेंने में आप बहूत कमजोर हैं। अपने आप पर भरोसा रखें। रुका हुआ धन वापस आएगा, उन्नति होगी। धनलाभ होगा। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।

कुंभ राशि: मन की बात हर किसी को बताने से बचें। नई योजना बन सकती है, कार्यप्रणाली में सुधार होगा। प्रतिष्ठा बढ़ेगी, परिश्रम अधिक करें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। धन संचय में वृद्धि होगी।

मीन राशि: किसी को नुकसान पहुंचाने से बचें। आप की तरक्की में सबसे बड़ा अवरोध है, आप का क्रोध। बाहरी सहयोग मिलेगा। निवेश शुभ रहेगा, शत्रु शांत रहेंगे। शारीरिक कष्ट हो सकता है।