3 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rashifal 28 मार्च 2020: दिन की शुरुआत में रुक-रुक कर कार्य होंगे, सफलता मिलेगी

Rashifal 28 मार्च 2020: दिन की शुरुआत में रुक-रुक कर कार्य होंगे, सफलता मिलेगी

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Tanvi Sharma

Mar 28, 2020

Rashifal 28 मार्च 2020: दिन की शुरुआत में रुक-रुक कर कार्य होंगे, सफलता मिलेगी

ज्योतिष पंडित श्यामनारायण व्यास

मेष राशिफल / Aries Horoscope Today: परिवारिक कार्यों में भागदौड़ रहेगी। सफलता से आत्मसम्मान बढ़ेगा। तेल-तिलहन में निवेश से लाभ संभव है। संतान के कारण चिंता तथा तनाव बना रहेगा। कार्यस्थल पर प्रसन्नता रहेगी। किसी से भी कटु वचन न बोलें।

वृषभ राशिफल / Taurus Horoscope Today: आप जो सोचते हैं, वह करते नहीं हैं। पहले अपने आप को व्यवस्थित करें। छोटी मानसिकता से आप कभी आगे नहीं बड़ सकते हैं। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। पुराने आर्थिक मामले सुलझ सकते हैं।

मिथुन राशिफल / Gemini Horoscope Today: अपनी चिंता के कारण आप दुसरों पर अपना क्रोध क्यों निकालते हैं। शांत रहें, व्यय वृद्धि से तनाव रहेगा। अकारण झंझटों से दूर रहें। चोट व दुर्घटनादि से हानि संभव है। अध्ययन में रुकावटें आ सकती है।

कर्क राशिफल / Cancer Horoscope Today: दिन अनुभव पूर्ण रहेगा। जीवनसाथी के साथ मतभेद संभव है। बकाया वसूली होगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। फालतू खर्च होगा, विवाद न करें। नए मित्र बनेंगे। पुराने विवाद दोबारा सामने आ सकते हैं।

सिंह राशिफल / Leo Horoscope Today: अपनी संगत बदलें, आप का संसार बदल जाएगा। अपने आप को सही साबित करने में बड़ी मेहनत करनी होगी। थकान व अस्वस्थता रहेगी। व्यवसायिक नई योजना लागू होगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा, लाभ होगा।

कन्या राशिफल / Virgo Horoscope Today: दिन की शुरुआत में रुक-रुक कर कार्य होंगे। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। नेत्र पीड़ा संभव है। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी।

तुला राशिफल / Libra Horoscope Today: संतान के विवाह के मामलों में जल्दबाजी न करें, गलत निर्णय जीवन बदल सकता है। जोखिम भरे कार्य टालें। वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। किसी कार्यकर्म की रुपरेखा बनेगी।

वृश्चिक राशिफल / Scorpio Horoscope Today: जीवनसाथी के साथ विवाद संभव है। गृहस्थि के मामले आपसी सहमति से हल होंगे। मांगलिक कार्य की बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। राजनैतिक मामलों में आप का विरोध होगा, विवाद न करें।

धनु राशिफल / Sagittarius Horoscope Today: संतान की जरूरत पूरी करना अच्छी बात है, पर उनकी जिद जायज होनी चाहिए। आप की निर्णय शक्ति बहुत कमजोर है। इसीलिए आप पिछड़ रहे हैं। अस्वस्थता रह सकती है। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे।

मकर राशिफल / Capricorn Horoscope Today: दूसरों की मजबूरी को समझें और सहयोग करें। क्रोध की अधिकता से आप अशांत रहेंगे। पिता से मतभेद खत्म होंगे। नए कारोबार के बारे में पूरी जानकारी लेकर ही निवेश करें। परिवार में आ रहे समारोह की तैयारियां टल सकती है।

कुंभ राशिफल / Aquarius Horoscope Today: कोई चौंकाने वाले समाचार मिल सकते हैं। मनचाही नौकरी के लिए प्रयास अधिक करना पड़ सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। दूसरों से अपेक्षा न करें। पहनावे में गुलाबी रंग का प्रयोग ज्यादा करें, काम बनेंगे।

मीन राशिफल / Pisces Horoscope Today: व्यापार में परिश्रम अधिक और लाभ कम होगा। विरोधी सक्रिय रहेंगे, जो आप के बने बनाए काम बिगाड़ सकते हैं। सूझ-बुझ से धनलाभ होगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। निवेश व नौकरी लाभदायक रहेंगे।