Numerology: अंक ज्योतिष अनुसार हर मूलांक के लोगों का स्वभाव अलग-अलग होता है। किसी में कुछ खासियत होती है तो किसी में कुछ। आज यहां हम बात करेंगे मूलांक 2 वालों के बारे में। जिन लोगों की बर्थ डेट 2, 11, 20 और 29 होती है उनका मूलांक 2 होता है। इस मूलांक की लड़कियों की बात करें तो वो काफी गुणी होती हैं। ये एक बार जिस काम को करने की ठान लेती हैं उसे पूरा करके ही दम लेती हैं। पति के लिए भाग्यशाली मानी जाती हैं। ससुराल वालों का तुरंत ही दिल जीत लेती हैं। जानिए मूलांक 2 वालों के बारे में और भी दिलचस्प जानकारी।