
30 साल बाद शनि की घर वापसी से 3 राशि वालों को करियर में मिलेगी सुनहरी सफलता!
Shani Transit In Aquarius 2022: शनि ग्रह की चाल सबसे धीमी मानी जाती है। इस ग्रह को अपनी राशि बदलने में करीब ढाई साल का समय लग जाता है। अधिकतर लोग इस ग्रह को बुरे फल देने वाला ग्रह मानते हैं। लेकिन ज्योतिष शास्त्र की मानें तो शनि सिर्फ बुरे फल ही नहीं देते बल्कि अच्छे फल भी देते हैं। अब ये व्यक्ति के कर्मों और कुंडली पर निर्भर करता है कि शनि का उन पर कैसा प्रभाव पड़ेगा। बता दें शनि 29 अप्रैल को राशि बदलने जा रहे हैं। जानिए शनि का ये गोचर किन राशि वालों को करियर में सफलता दिलाएगा।
मेष राशि: इस राशि वालों को शनि गोचर के दौरान करियर में सुनहरी सफलता प्राप्त होगी। जो जातक फ्रेशर्स हैं उन्हें मनचाही नौकरी प्राप्त हो सकती है। प्रशासनिक नौकरी करने वाले जातकों के लिए ये समय काफी अनुकूल साबित होगा। कार्यस्थल पर आपके काम की जमकर तारीफ होगी। आपकी मेहनत इस अवधि में रंग लाएगी। जो जातक व्यापार शुरू करने की योजना बना रहे हैं उनके लिए भी समय अनुकूल है। उच्च अधिकारियों से किसी प्रकार का सम्मान पा सकते हैं।
वृषभ राशि: इस राशि वालों को मनचाही नौकरी प्राप्त हो सकती है। कार्यस्थल में आपकी छवि मजबूत होगी। शनि का गोचर पेशेवर जीवन में कुछ अच्छे अवसर ला सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके संबंध अपने सहयोगियों व अन्य सदस्यों के साथ मजबूत होंगे। अटके हुए कार्यों को गति प्राप्त होगी। यात्रा से धन की प्राप्ति के आसार रहेंगे।
कन्या राशि: शनि का गोचर आपके लिए भी लाभप्रद साबित होगा। आपको आपकी मेहनत का पूर्ण फल प्राप्त होगा। इस अवधि में करियर से संबंधित कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। अटके हुए काम पूरे होंगे। नौकरी बदलने के लिए समय उचित दिखाई दे रहा है। अटका हुआ धन प्राप्त करने में सफल रहेंगे। इस अवधि में अप्रत्याशित लाभ मिल सकता है।
यह भी पढ़ें: 15 दिन के अंतराल में लगेंगे दो बड़े ग्रहण, 3 राशि वालों की लगेगी लॉटरी, धन प्राप्ति की संभावना
Updated on:
20 Apr 2022, 4:27 PM IST
Published on:
20 Apr 2022, 4:26 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.