1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

15 दिन के अंतराल में लगेंगे दो बड़े ग्रहण, 3 राशि वालों की लगेगी लॉटरी, धन प्राप्ति की संभावना

Solar Eclipse And Lunar Eclipse 2022: ज्योतिष अनुसार जब भी कोई ग्रहण लगता है तो इसका प्रभाव सभी राशि वालों पर पड़ता है। लेकिन यहां आप जानेंगे किन 3 राशि वालों के लिए ये ग्रहण शुभ साबित होगा।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Laveena Sharma

•

Updated: 20 Apr 2022, 3:04 PM IST

Solar eclipse, lunar eclipse, surya grahan 2022, chandra grahan 2022, solar eclipse 2022 date

15 दिन के अंतराल में लगेंगे दो बड़े ग्रहण, 3 राशि वालों की लगेगी लॉटरी, धन प्राप्ति की संभावना

Surya Grahan And Chandra Grahan 2022 Date: 2022 में कुल 4 ग्रहण लगने हैं। जिनमें दो सूर्य ग्रहण होंगे और 2 चंद्र ग्रहण। जल्द ही साल का पहला सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। खास बात ये है कि इन दोनों ही ग्रहण के बीच सिर्फ 15 दिनों का अंतर होगा। साल का पहला सूर्य ग्रहण 30 अप्रैल की रात को लगेगा तो पहला चंद्र ग्रहण ठीक इसके 15 दिन बाद यानी 16 मई को लगेगा। ज्योतिष अनुसार जब भी कोई ग्रहण लगता है तो इसका प्रभाव सभी राशि वालों पर पड़ता है। लेकिन यहां आप जानेंगे किन 3 राशि वालों के लिए ये ग्रहण शुभ साबित होगा।

मेष राशि: इस राशि वालों के लिए ग्रहण शुभ साबित होगा। व्यापार में अच्छा खासा लाभ प्राप्त होने के आसार रहेंगे। नौकरी में प्रमोशन मिलने के प्रबल आसार हैं। निवेश के लिए समय उपयुक्त है। परिवार में सुख शांति का माहौल बना रहेगा। किसी काम में बड़ी सफलता मिल सकती है।

सिंह राशि: इस राशि वालों पर ग्रहण का शुभ प्रभाव पड़ेगा। आर्थिक स्थिति में जबरदस्त सुधार देखने को मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में सहकर्मी आपके काम से प्रसन्न रहेंगे। वरिष्ठ अधिकारियों का हर काम में सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी में अच्छा प्रमोशन मिलने की उम्मीद है। निवेश के लिए समय शुभ है। यात्रा से भी अच्छा लाभ प्राप्त करने में कामयाब रहेंगे।

धनु राशि: दोनों ही ग्रहण का आपके ऊपर शुभ प्रभाव पड़ेगा। आर्थिक जीवन में सफलता मिलेगी। विभिन्न स्रोतों से धनागमन होगा। फंसे हुए काम पूरे होंगे। घर परिवार के लोगों का हर काम में साथ मिलेगा। स्वास्थ्य भी बढ़िया रहेगा। इस अवधि में की गई यात्रा से आपको भविष्य में अच्छे परिणाम देगी।
यह भी पढ़ें: मई में 4 राशि वालों के लिए बन रहा है 'राजयोग', करियर में मिलेगी सुनहरी सफलता