11 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

AI safety report 2026: AI बना हथियारों का ‘सॉफ्टवेयर इंजीनियर’- एंथ्रोपिक कंपनी की थ्रेट रिपोर्ट में बड़े खुलासे

Anthropic की थ्रेट रिपोर्ट में खुलासा: यमन, रूस और चीन के सैन्य समूहों ने AI मॉडल Claude से बनवाए मिसाइल गाइडेंस सिस्टम, ड्रोन स्वार्म कोड और जैविक हथियार शोध। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।
2 min read
Google source verification
AI safety report 2026

AI बना जंग का हथियार: हूती, रूस और चीन ने क्लॉड से बनवाए मिसाइल और ड्रोन, photo: ChatGpt

Anthropic Threat Report: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस अब सैन्य तकनीक के क्षेत्र में एक खतरनाक औजार बनकर उभर रहा है। अमरीकी एआइ कंपनी एंथ्रोपिक ने अपनी ताज़ा थ्रेट रिपोर्ट में खुलासा किया है कि यमन, रूस और चीन से जुड़े मिलिट्री समूहों ने उसके एआइ मॉडल 'क्लॉड' का दुरुपयोग घातक हथियार प्रणालियां विकसित करने में किया। दिसंबर 2025 से अगस्त 2026 के बीच कंपनी ने ऐसी छह बड़ी सैन्य व खुफिया गतिविधियों को नाकाम किया है।

यमन में मिसाइल गाइडेंस सिस्टम पर काम

रिपोर्ट के मुताबिक यमन के हूती विद्रोहियों के एक इंजीनियरिंग समूह ने 'क्लॉड कोड' की मदद से उड़ने वाले मिसाइल वाहनों के लिए नेविगेशन और स्टेबलाइजेशन सॉफ्टवेयर तैयार करवाया। समूह ने एक गाइडेड रॉकेट का परीक्षण भी किया, जो असफल रहा। नाकामी के कुछ ही घंटों बाद यह समूह दोबारा एआइ के पास लौटा ताकि कोड की खामी का पता लगाया जा सके।

रूस में ड्रोन स्वार्म के लिए ऑटोमेशन

रूस से संबंध रखने वाले एक ग्रुप ने बिना इंसानी हस्तक्षेप के काम करने वाले सैन्य ड्रोन झुंड के लिए स्वचालित कोड लिखवाने में एआइ का इस्तेमाल किया। इसमें हमला करने, निगरानी रखने और स्वतः बेस पर लौटने जैसे व्यवहार शामिल थे। इसके अलावा सैन्य-नागरिक दोहरे उपयोग वाले उपकरणों की खरीद-फरोख्त में भी एआइ का सहारा लिया गया।

चीन की तीन अलग-अलग सैन्य गतिविधियां

चीन से जुड़े मामलों में तीन प्रमुख गतिविधियां सामने आईं- पहला, टॉरपीडो मिसाइलों के फायर कंट्रोल से जुड़े तकनीकी दस्तावेज़ चीनी भाषा में तैयार किए गए। दूसरा, चीनी टॉरपीडो क्षमताओं की तुलना अमरीकी एंटी-टॉरपीडो और एंटी-सबमरीन कार्यक्रमों से करवाई गई। तीसरा, इलेक्ट्रॉनिक युद्ध और डायरेक्ट-एनर्जी हथियारों की सप्लाई चेन से जुड़ी खुफिया जानकारी जुटाने में एआइ का उपयोग हुआ।

जैविक हथियारों से जुड़े मामले भी सामने आए

अपनी 154 पन्नों की विस्तृत रिपोर्ट में एंथ्रोपिक ने स्वीकार किया कि कंपनी के सुरक्षा तंत्र ने कई दुर्भावनापूर्ण प्रयासों को समय रहते रोका, लेकिन यह व्यवस्था पूरी तरह चूकरहित नहीं है। इसी क्रम में जैविक घटकों से जुड़े पांच ऐसे मामले भी पकड़े गए, जिनका संभावित इस्तेमाल जैविक हथियार निर्माण में हो सकता था। यह रिपोर्ट ऐसे समय आई है जब कंपनी के एक शीर्ष शोधकर्ता ने हाल ही में इस्तीफा देकर चेतावनी दी थी कि एआइ सुरक्षा मानकों से कहीं तेज़ी से आगे बढ़ रहा है।