
इस अक्षय तृतीया 4 राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, हर मनोकामना होगी पूर्ण
Akshaya Tritiya 2022 Date And Time: अक्षय तृतीया का पावन त्योहार हर साल वैशाख शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। यह पर्व बेहद ही शुभ माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार इस दिन किए जाने वाले दान-पुण्य, स्नान, यज्ञ, जप आदि कर्म बहुत ही फलदायी होते हैं। इस दिन विशेषतौर पर सोना खरीदने की परंपरा है। कहा जाता है अक्षय तृतीया के दिन सोना खरीदने से व्यक्ति के जीवन पर माँ लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहती है। जानिए ये अक्षय तृतीया किन राशि वालों के लिए सबसे शुभ साबित होने वाली है।
धनु राशि: इस राशि वालों के लिए ये दिन शुभ साबित होगा। आपकी किस्मत सोने की तरह चमकने के प्रबल आसार दिखाई दे रहे हैं। भाग्य का हर काम में साथ मिलेगा। मकान या वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। माता लक्ष्मी की आप पर विशेष कृपा रहेगी। धन-धान्य में जबरदस्त वृद्धि के आसार हैं।
कर्क राशि: ये अक्षय तृतीया इस राशि वालों के लिए खास साबित होगा। हर काम में सुनहरी सफलता मिलती हुई दिखाई दे रही है। भाग्य का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी में सैलरी बढ़ने के प्रबल आसार हैं। यात्रा से भी अच्छा धन कमाने में सफल रहेंगे। आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलेगा।
वृषभ राशि: इस राशि वालों के धन-धान्य में वृद्धि की संभावना है। मां लक्ष्मी की आप पर विशेष कृपा रहेगी। कोई बड़ी उपलब्धि मिलती हुई नजर आ रही है। नये काम की शुरुआत के लिए समय अच्छा है। इस दौरान आप धन का संचय करने में भी सफल रहेंगे। लंबे समय से अटका हुआ धन प्राप्त हो सकता है।
मकर राशि: अक्षय तृतीया आपके लिए भी शुभ साबित होगी। करियर में जबरदस्त सफलता मिलने के आसार दिख रहे हैं। पुराने वाद-विवादों का निपटारा हो सकता है। धन पक्ष मजबूत रहेगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में भी सफलता प्राप्त होगी। घर परिवार के लोगों का हर काम में साथ मिलेगा।
यह भी पढ़ें: मई में इन 5 राशि वालों के पास होगी अथाह धन-दौलत, कुबेर देवता रहेंगे मेहरबान!
Published on:
30 Apr 2022 04:19 pm
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
