18 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अप्रैल महीने में इन 2 राशि वालों पर जमकर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नहीं होगी धन की कमी

इन दोनों राशि के जातकों को करियर में लाभ मिलने के आसार रहेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आमदनी में अच्छी खासी बढ़ोतरी होने के आसार दिखाई दे रहे हैं।

2 min read
Google source verification
april Rashifal 2022, april horoscope 2022, april 2022, अप्रैल राशिफल 2022, rashifal 2022, horoscope 2022, Scorpio horoscope, Gemini horoscope,

अप्रैल महीने में इन 2 राशि वालों पर जमकर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नहीं होगी धन की कमी

साल का चौथा महीना अप्रैल शुरू होने में अब कुछ ही दिन बाकी बचे हैं। ये महीना काफी खास होने वाला है। क्योंकि इस महीने कई बड़े ग्रह अपनी राशि बदल रहे हैं। ढाई साल बाद शनि अप्रैल 2022 में अपनी राशि बदलेगा। इसी के साथ राहु-केतु का राशि परिवर्तन भी इसी महीने में होगा। साथ ही अप्रैल के आखिर में सूर्य ग्रहण (Surya Grahan 2022) भी लगने जा रहा है। ये साल 2022 का पहला ग्रहण होगा। हिंदू धर्म के लोगों का सबसे मुख्य पर्व नवरात्रि (Navratri 2022) भी इसी महीने में पड़ रही है। जानिए ये महीना किन 2 राशि वालों के लिए बेहद खास होने वाला है।

इन दो राशि वालों को करियर में मिलेगी सुनहरी सफलता: मिथुन और वृश्चिक राशि के जातकों को करियर में लाभ मिलने के आसार रहेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आमदनी में अच्छी खासी बढ़ोतरी होने के आसार दिखाई दे रहे हैं। आप धन की बचत कर पाने में सफल रहेंगे। अगर निवेश की योजना बना रहे हैं तो समय शुभ दिखाई दे रहा है। कारोबार में अच्छा खासा लाभ प्राप्त हो सकता है। कहीं से फंसा हुआ धन प्राप्त होने के भी आसार दिखाई दे रहे हैं। कार्यस्थल में आपके काम की जमकर तारीफ हो सकती है।

आर्थिक स्थिति रहेगी मजबूत: पैतृक संपत्ति से लाभ प्राप्त होने के प्रबल आसार दिखाई दे रहे हैं। धन-धान्य में जबरदस्त वृद्धि होगी। किसी पुराने निवेश से भी अच्छा लाभ प्राप्त करने में सफल रहेंगे। मां लक्ष्मी अप्रैल के महीने में मिथुन और वृश्चिक जातकों पर विशेष रूप से मेहरबान रहेंगी। धन-धान्य की इस महीने कोई कमी नहीं रहेगी। बल्कि आप दूसरों की भी आर्थिक सहायता करके नजर आएंगे।

प्रेम और विवाह: प्रेम संबंधों की लिहाज से भी मिथुन और वृश्चिक वालों के लिए ये महीना खास होने वाला है। लव लाइफ अच्छी रहेगी। रिश्ते में एक-दूसरे के प्रति विश्वास बढ़ेगा। विवाहित लोगों के लिए भी समय अनुकूल दिखाई दे रहा है। कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ घूमने के लिए किसी मनोरम जगह पर जा सकते हैं।
यह भी पढ़ें: धन-दौलत के मामले में हर किसी को पीछे छोड़ देते हैं इन बर्थ डेट वाले लोग