30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Astrology: इन अक्षर से जिन लड़कियों का नाम होता है शुरू वो ससुराल को बना देती हैं स्वर्ग, होती हैं भाग्यशाली

आज यहां हम बात करने जा रहे हैं कुछ ऐसे अक्षरों के बारे में जिनसें जिन लड़कियों का नाम शुरू होता है वो ससुराल वालों के लिए भाग्यशाली मानी जाती हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Laveena Sharma

•

Updated: 10 Jun 2022, 11:57 AM IST

Name Astrology, astrology, lucky names, lucky girls names, best names, hindu names, hindu boys names, hindu girls names, नाम ज्योतिष,

Astrology: इन अक्षर से जिन लड़कियों का नाम होता है शुरू वो ससुराल को बना देती हैं स्वर्ग, होती हैं भाग्यशाली

Name Astrology: कहते हैं नाम का व्यक्ति के जीवन और स्वभाव पर गहरा प्रभाव पड़ता है। इसलिए अधिकतर लोगों का नाम उनकी जन्म कुंडली के हिसाब से रखा होता है। हिंदू धर्म में नामकरण संस्कार का विशेष महत्व माना जाता है। आज यहां हम बात करने जा रहे हैं कुछ ऐसे अक्षरों के बारे में जिनसें जिन लड़कियों का नाम शुरू होता है वो ससुराल वालों के लिए भाग्यशाली मानी जाती हैं। ये जिस घर में शादी करके जाती हैं उसे स्वर्ग बना देती हैं। जानिए ये किन नाम की लड़कियां हैं।

B अक्षर के नाम वाली लड़कियां: जिन लड़कियों का नाम इस अक्षर से शुरू होता है वो किस्मत की बेहद धनी मानी जाती हैं। इनके पास कभी किसी चीज की कमी नहीं रहती। कहते हैं ये जिस घर में शादी करके जाती हैं उस घर की किस्मत पलट देती हैं। ये आसानी से किसी का भी दिल जीत लेती हैं। ये खुद भी खुश रहती हैं साथ ही अपने से जुड़े लोगों को भी खुश रखती हैं।

K अक्षर के नाम वाली लड़कियां: जिन लड़कियों का नाम इस अक्षर से शुरू होता है उनकी किस्मत काफी तेज होती है। ये तुरंत ही किसी को भी अपना दीवना बना देती हैं। जिस काम में हाथ डालती हैं उसमें सफलता पाकर ही दम लेती हैं। जिस घर में शादी करके जाती हैं वहां धन-धान्य के ढेर लगा देती हैं।

S अक्षर के नाम वाली लड़कियां: इस अक्षर से शुरू होने वाले नाम की लड़कियों पर मां लक्ष्मी की सदैव कृपा रहती है। इनके पास कभी किसी चीज की कमी नहीं रहती। ये एक बार जिस काम को करने की ठान लेती हैं उसे पूरा करके ही दम लेती हैं। इनका जीवन सुख सुविधाओं से भरा रहता है। ये प्रतिभाशाली होती हैं। अपने ससुराल वालों के लिए बेहद लकी मानी जाती हैं।
यह भी पढ़ें: Shukra Gochar 2022: स्वराशि वृषभ में शुक्र के गोचर से इन राशियों के लोग होंगे मालामाल!

(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।)