9 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

2023 तक राहु-केतु इन राशियों पर रहेंगे मेहरबान, करियर में देंगे बेहिसाब तरक्की और पैसा!

इस समय राहु मेष राशि में तो केतु तुला राशि में है। जानिए राहु-केतु की ये स्थिति किन राशि वालों को देगी शुभ लाभ।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Laveena Sharma

•

Updated: 3 Jun 2022, 4:50 PM IST

Rahu Ketu Mahadasha, rahu ketu, rahu transit 2022, rahu grah, rahu ke upay, ketu grah,

2023 तक राहु-केतु इन राशियों पर रहेंगे मेहरबान, करियर में देंगे बेहिसाब तरक्की और पैसा!

Rahu Ketu Gochar 2022: राहु-केतु हमेशा उल्टी चाल ही चलते हैं। शनि की तरह ही इन दोनों ग्रहों को भी क्रूर ग्रह माना जाता है। इनके किसी भी राशि में गोचर की अवधि करीब ढाई साल की होती है। इस समय राहु मेष राशि में तो केतु तुला राशि में है। जानिए राहु-केतु की ये स्थिति किन राशि वालों को देगी शुभ लाभ।

वृषभ राशि: इस राशि वालों के लिए राहु-केतु शुभ फलदायी साबित होंगे। करियर में जबरदस्त तरक्की के आसार दिखाई दे रहे हैं। आर्थिक स्थिति पहले से अच्छी रहेगी। नौकरी में उच्च पद की प्राप्ति होने के साथ-साथ सैलरी बढ़ने के भी आसार दिख रहे हैं। नये काम की शुरुआत भी की जा सकती है।

मिथुन राशि: इस राशि वालों को 2023 तक खूब लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है। करियर में तरक्की के रास्ते खुलेंगे। कार्यस्थल में आपकी छवि मजबूत होगी। आय बढ़ेगी। मान-सम्मान में भी वृद्धि के आसार दिख रहे हैं। विदेश जाने का भी मौका मिल सकता है। बिजनेस वालों को भी राहु-केतु खूब लाभ देने वाले हैं।

कर्क राशि: इस राशि वालों के अच्छे दिन चल रहे हैं। राहु-केतु की आप पर शुभ दृष्टि है। करियर में आप इस अवधि में बेहिसाब तरक्की हासिल कर सकते हैं। आमदनी बढ़ने के भी जबरदस्त आसार दिख रहे हैं। एक से अधिक माध्यमों से पैसा कमाने में सफल रहेंगे।
यह भी पढ़ें: 'राजयोग' साथ लेकर जन्मे होते हैं इन बर्थ डेट वाले बच्चे, पिता के लिए होते हैं भाग्यशाली

(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।)