
ज्योतिष: सूर्य को इन उपायों से करें मजबूत, सरकारी नौकरी या उच्च पद प्राप्ति की इच्छा होगी पूरी
वैदिक ज्योतिष में सूर्य को मान-सम्मान, सफलता, उच्च पद, सरकारी व गैर सरकारी क्षेत्र, पदोन्नति आदि का कारक ग्रह माना जाता है। कुंडली में इस ग्रह की मजबूत स्थिति से व्यक्ति को सरकारी नौकरी या उच्च पद की प्राप्ति होती है। नेत्र संबंधी समस्या से निजात पाने के लिए या उत्तम स्वास्थ्य के लिए भी सूर्य की स्थिति मजबूत होना आवश्यक है। यहां आप जानेंगे सूर्य ग्रह को मजबूत करने के उपाय।
-कुंडली में कमजोर सूर्य को मजबूत करने के लिए सूर्य यंत्र की स्थापना करना अनुकूल रहता है।
-सूर्य को मजबूत करने के लिए माणिक्य रत्न धारण करना सबसे बेहतर विकल्प माना जाता है। लेकिन इस रत्न को धारण करने से पहले किसी ज्योतिष विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
-सूर्य को मजबूत करने का सबसे सरल उपाय है सूर्य मंत्र। सूर्य देव के मंत्र “ॐ ह्रां ह्रीं ह्रौं सः सूर्याय नमः” का रोजाना जाप करें। इससे स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से मुक्ति मिलने की मान्यता है।
-किसी भी जरूरी काम पर जाने से पहले गुड़ खाकर घर से निकलें।
-रविवार का व्रत रखें। इससे भी सूर्य ग्रह मजबूत होने की मान्यता है।
-बहते हुए जल में गुड़ व तांबा प्रवाहित करने से भी सूर्य ग्रह को मजबूती मिलने की मान्यता है।
-बड़ों का सम्मान करें। खासकर अपने पिता का सम्मान करें।
-घर के गमलों के पौधों में नियमित रूप से पानी देते रहें।
-अपने घर और ऑफिस में ज्यादातर लकड़ी के फर्नीचर का प्रयोग करें।
यह भी पढ़ें: सूर्य का सिंह राशि में गोचर 3 राशि वालों को कर सकता है परेशान, रहें सावधान!
Published on:
15 Aug 2022 12:04 pm
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
