
ज्योतिष अनुसार रोज सुबह इन 5 कार्यों को करने से धन की देवी मां लक्ष्मी होती हैं प्रसन्न
Astro Tips For Money: हिंदू धर्म में धन की देवी मां लक्ष्मी को माना जाता है। कहते हैं जिन लोगों पर मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है उनके जीवन में सुख-सुविधाओं की कभी कमी नहीं होती। शास्त्रों में भी बताया गया है कि मनुष्य को धन और अन्न देवी लक्ष्मी की कृपा से ही प्राप्त होता है। इसलिए लोग मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए कई तरह के उपाय करते हैं। आज यहां हम मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त करने के कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहे हैं जिन्हें सुबह के समय करने से खूब धन-दौलत प्राप्त होने के आसार रहते हैं।
-ज्योतिषीय उपायों के अनुसार सुबह स्नान करके तुलसी के पौधे को जल जरूर चढ़ाएं। क्योंकि तुलसी के पौधे में मां लक्ष्मी का वास माना जाता है। मान्यता है तुलसी के पौधे को जल चढ़ाने से सुख-समृद्धि आती है। तुलसी में जल चढ़ाते समय भगवान विष्णु के इस मंत्र का जाप जरूर करें- 'ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय'।
-सुबह जल्दी उठ जाएं और स्नान करने के बाद तांबे के लोटे में जल भरकर उसमें थोड़ा सा सिंदूर और फूल डालकर उगते हुए सूर्य को ये जल अर्पित करें। मान्यता है ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। साथ ही व्यक्ति हमेशा स्वस्थ और निरोग रहता है।
-सुबह के समय घर की साफ-सफाई जरूर करें। कहते हैं मां लक्ष्मी साफ घर में ही वास करती हैं। घर की सफाई करने के बाद घर के मुख्य द्वार पर घी का दीपक जलाएं। मान्यता है घर के मुख्य द्वार पर नियमित रूप से दीपक जलाने से हर विपदा से छुटकारा मिलता है। इसके साथ ही मां लक्ष्मी का आगमन भी होता है।
-रोजाना पूजा के बाद माथे पर तिलक जरूर लगाएं। शास्त्रों में तिलक लगाना बहुत शुभ माना जाता है। इससे शांति, सुकून मिलने के साथ मां लक्ष्मी की कृपा भी प्राप्त होती है। प्रतिदिन चंदन का तिलक लगाना सबसे शुभ माना जाता है।
-रोजाना सुबह घर में नमक के पानी का पोछा लगाना शुभ होता है। कहते हैं इससे वास्तु दोष दूर होने के साथ ही मां लक्ष्मी की कृपा भी प्राप्त होती है।
यह भी पढ़ें: कुंभ राशि में बदलेगी शनि की चाल, 3 राशि वालों को होगा लाभ तो 3 को हानि
(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।)
Updated on:
17 May 2022, 4:18 PM IST
Published on:
17 May 2022, 4:17 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.