छठ महापर्व में सूर्य देवता व छठ मइया की पूजा का विशेष महत्व माना जाता है। छठपर्व 4 दिनों तक मनाया जाता है, इस दिन डूबते और उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। इस दौरान सभी नदी, तालाब व घाटों की रौनक और भी बढ़ जाती है। वहीं बिहार और झारखंड के लगभग सभी मंदिरों और धार्मिक स्थलों पर यह पर्व मनाया जाता है लेकिन बिहार के औरंगाबाद जिले के देव सूर्य मंदिर में छठ महापर्व कुछ अलग ही अंदाज में मनाया जाता है।