31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

26 मई को बना शुभ ‘आयुष्मान योग’, मान्यता है इस योग में किया गया काम जीवन भर देता है सुख

Ayushman Yoga Formed On Apara Ekadashi 2022: ऐसा माना जाता है कि इस योग में किए गए कार्य लंबे समय तक फलदायी रहते हैं। जानिए 26 मई को कब से कब तक रहेगा आयुष्मान योग?
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Laveena Sharma

•

Updated: 25 May 2022, 3:59 PM IST

Ayushman Yoga, Ayushman Yoga benefits, apara ekadashi 2022, people born on Ayushman Yoga, Ayushman Yoga on 26 may 2022,

26 मई को बना शुभ 'आयुष्मान योग', मान्यता है इस योग में किया गया काम जीवन भर देता है सुख

Ayushman Yoga Benefits: ज्योतिष शास्त्र में कई शुभ योगों का जिक्र मिलता है। जिनमें से एक योग है 'आयुष्मान योग'। जैसे किसी को भी ‘आयुष्मान भवः’ लंबी आयु के लिए बोला जाता है। मान्यता है वैसे ही इस योग का फल भी लंबे समय तक देखने को मिलता है। ऐसा माना जाता है कि इस योग में किए गए कार्य लंबे समय तक फलदायी रहते हैं। जानिए 26 मई को कब से कब तक रहेगा आयुष्मान योग?

अपरा एकादशी पर बना आयुष्मान योग: खास बात ये है कि ये शुभ योग अपरा एकादशी पर बना है। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व माना जाता है। इस तिथि पर कई लोग व्रत रख भगवान विष्णु की विधि विधान पूजा करते हैं। 26 मई को पूरे दिन ये शुभ योग बना रहेगा। इसलिए शुरुआत 25 मई की रात 10 बजकर 43 मिनट पर हो जाएगी और समाप्ति 26 मई की रात 10 बजकर 13 मिनट पर होगी। कुल मिलाकर 24 घंटे ये योग बना रहेगा।

इस योग में जन्मे बच्चे: जिन बच्चों का जन्म इस योग में होता है उनका जीवन सुखों से भरा रहता है। ऐसे जातक लंबा, सुखमय और संपूर्ण जीवन जीने वाले होते हैं। इस योग में जन्मे लोगों को लाइफ में बड़ी परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता। ऐसे जातक खुद में ही मस्त रहते हैं। इनके दुश्मन इनका कुछ नहीं बिगाड़ पाते।

कुंडली में मौजूद शुभ योग: आयुष्मान ही नहीं कुंडली में और भी शुभ योग होते हैं। जैसे प्रीति योग, सौभाग्य योग, शोभन योग, सुकर्मा योग, धृति योग, वृद्धि योग, ध्रुव योग, परिध योग और शिव योग।
यह भी पढ़ें: अपरा एकादशी पर मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें ये काम, मान्यता है धन और कीर्ति में होने लगेगी वृद्धि