31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अपरा एकादशी पर मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें ये काम, मान्यता है धन और कीर्ति में होने लगेगी वृद्धि

Apara Ekadashi 2022: हिंदू धर्म में एकादशी तिथि भगवान विष्णु को समर्पित है। मान्यता है अपरा एकादशी पर भगवान विष्णु की विधि विधान पूजा करने से मां लक्ष्मी भी प्रसन्न हो जाती हैं और अपनी कृपा बरसाने लगती हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Laveena Sharma

•

Updated: 25 May 2022, 3:15 PM IST

Apara Ekadashi, Apara Ekadashi 2022, Ekadashi 2022, Ekadashi may 2022, Apara Ekadashi significance, Apara Ekadashi katha, Apara Ekadashi upay, Apara Ekadashi remedies,

अपरा एकादशी पर मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें ये काम, मान्यता है धन और कीर्ति में होने लगेगी वृद्धि

Apara Ekadashi Significance: ज्येष्ठ महीने की कृष्ण एकादशी को अपरा एकादशी कहा जाता है। जो इस बार 26 मई को मनाई जाएगी। मान्यता है इस दिन व्रत रखने से धन बढ़ने के साथ-साथ व्यक्ति की कीर्ति भी बढ़ती है। इतना ही नहीं इस व्रत के पुण्य प्रताप से व्यक्ति कई प्रकार के पापों से मुक्त हो जाता है। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि भगवान विष्णु को समर्पित है। मान्यता है अपरा एकादशी के दिन भगवान श्री हरि विष्णु की विधि विधान पूजा करने से मां लक्ष्मी का आशीर्वाद भी प्राप्त हो जाता है। जानिए अपरा एकादशी पर किन उपायों से मिलेगा लाभ।

अपरा एकादशी पर जरूर करें ये काम:
-इस दिन भगवान विष्णु की पूजा तुलसी, कपूर, चंदन और गंगाजल से करें।
-गंगा के तट पर पिंडदान करें।
-अपरा एकादशी व्रत रखें।
-भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी की पूजा भी करें।
-तुलसी माता की पूजा करें।

अपरा एकादशी पर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने के उपाय:
-इस दिन सुबह जल्दी उठ जाएं और सबसे पहले पूरे घर की सफाई कर लें। फिर नहाने के पानी में गंगाजल डालकर स्नान कर लें।
-इसके बाद भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी की पूजा भी करें।
-अपरा एकादशी के दिन पीपल के पेड़ के नीचे घी का दीपक जलाएं। मान्यता है ऐसा करने से माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।
-अपरा एकादशी के दिन शाम के समय घर के हर एक हिस्से में दीपक जलाएं। मान्यता है ऐसा करने से घर-परिवार में सुख-समृद्धि आती है और धन की कभी कमी नहीं होती।
-भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त करने के लिए इस खास दिन पर दक्षिणावर्ती शंख में गाय का दूध लेकर उससे भगवान का अभिषेक करें। मान्यता है ऐसा करने से व्यक्ति के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं।

अपरा एकादशी पर बना आयुष्मान योग: हिन्दू संस्कृति में ‘आयुष्मान भवः’ लंबी आयु के लिए बोला जाता है। यहां इसका तात्पर्य है कि आयुष्मान योग में किए गए कार्यों का फल लंबे समय तक मिलता रहता है या यूं कहें कि उनका प्रभाव लंबे समय तक रहता है। मान्यता है इस योग में किया गया कोई भी काम जीवन भर सुख देता है।

आयुष्मान योग की अवधि: आयुष्मान योग 25 मई की रात 10 बजकर 43 मिनट पर शुरू होगा और 26 मई 2022 की रात 10 बजकर 13 मिनट पर समाप्त हो जाएगा।
यह भी पढ़ें: ज्योतिष: अगर करेंगे ये काम तो उच्च ग्रह भी देने लगेंगे अशुभ परिणाम, रहें सावधान!

(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है।patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।)