मंदिर में बनी नक्काशियों में पौराणिक तथा धार्मिक घटनाएं और शिक्षा दिखाई देती है। यहां चार गुफा मंदिर हैं, जिनमें से पहला गुफा मंदिर सबसे प्राचीन मंदिर है, जिसका निर्माण 6वीं शताब्दी में हुआ था। इस मंदिर में भगवान शिव के अर्धनारीश्वर और हरिहर अवतार की नक्काशियां की गई हैं और इन नक्काशियों के साथ ही भगवान शिव का तांडव नृत्य की भी नक्काशी दिखाई देती है। इसके दाहिनी तरफ भगवान शिव का हरिहर रूप और बाईंं तरफ भगवान विष्णु का अवतार हैं। दर्शन करने आए दर्शनार्थी यहां भगवान शिव के साथ-साथ महिषासुरमर्दिनी तथा गणपति, शिवलिंगम और शन्मुख की मूर्तियां भी देख सकते हैं।