8 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रात में पसीजा बदरा का दिल, आधा घंटे में तरबतर शहर

भीलवाड़ा. मानसून की सुस्त रफ्तार से उमस और गर्मी की मार झेल रहे लोग सोमवार दिनभर पसीने से तरबतर रहे। हालांकि दिन में दो बार बारिश हुई लेकिन राहत नहीं मिली। रात नौ बजे घनी घटाएं छाई व तेज बरसात का दौर शुरू हुआ। रात में बादलों का दिल पसीजा व आधे घंटे की झमाझम में उमस से राहत दिलाई। इस दौरान शहर तरबतर हो गया। सड़कों पर पानी भर गया।

उधर, आखिरी सावा होने से रात में बारिश ने शादी समारोह में खलल डाला।

शहर में सुबह से उमस से लोग पसीने से परेशान थे। गर्मी पसीने छूटा रही थी। दोपहर 12 बजे बाद करीब 15 मिनट बूंदाबांदी हुई। दोपहर सवा तीन बजे आधा घंटे बरसात फिर से हुई। बारिश थमते ही उमस बढ़ गई। रात नौ बजे अच्छी बरसात ने कुछ राहत दी। शहर में 35.9 डिग्री तथा न्यूनतम 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

शाम को उमस बढ़ गई और कूलर-पंखे भी राहत नहीं दिला पाई। बारिश के चलते क्षतिग्रस्त सड़कों पर भरे पानी से लोगों को खासी परेशानी उठानी पड़ी। नालियों के गंदगी से अटे होने से पानी की निकासी नहीं हो सकी। बारिश में चाट, पकौड़ी व चाय की दुकानों पर लोगों की अच्छी खासी रेलमपेल देखने को मिली।