28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हरियाणा ने कांग्रेस के झूठ के नरेटिव को नकारा : चतुर्वेदी

भाजपा की जीत पर पूर्व प्रदेशाध्यक्ष चतुर्वेदी बोले जनता ने भाजपा के विकास पर तीसरी बार मोहर लगाई, पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने की वार्ता, माता त्रिपुरा सुंदरी मंदिर में किया पूजन
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बांसवाड़ा

•

image

Ashish Bajpai

•

Updated: 9 Oct 2024, 9:35 PM IST

Tripura Sundri Mandir, Political News

बांसवाड़ा . त्रिपुरा सुंदरी मंदिर में दर्शन करने के दौरान भाजपा नेता।

मेवाड़-वागड़ के दौरे पर आए भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष और हाल सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक डॉ. अरुण चतुर्वेदी का कहना है कि हरियाणा की जनता से कांग्रेस के झूठ के नरेटिव को नकारते हुए भाजपा के विकास पर तीसरी बार मोहर लगाई है। डॉ. चतुर्वेदी बुधवार देरशाम को बांसवाड़ा के पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से मुखातिब थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हरियाणा में किसान, जवान और पहलवान के नाम से झूठ के नरेटिव सेट करने के प्रयास किए, लेकिन तीनों नहीं चल पाए। दस साल पूर्व कांग्रेस की पर्ची और खर्ची की सरकार को जनता जानती थी। उसके बाद भाजपा शासन के दो कार्यकाल में हरियाणा विकास की राह पर रहा और जनता से उसी को चुनते हुए फिर मौका दिया है। उन्होंने बांसवाड़ा आगमन के प्रयोजन सदस्यता अभियान की प्रगति से रूबरू होने का बताया और कहा कि अभियान में अब तक देशभर में 11 करोड़ के लक्ष्य के मुकाबले 9 करोड़ सदस्य बन चुके हैं।
https://www.patrika.com/news-bulletin/banswara-news-19048280
बांसवाड़ा में केवल ऑनलाइन सदस्यता का आंकड़ा 50 हजार हुआ है। यहां नेटवर्क कनेक्टिविटी की दिक्कतों के चलते बड़ी संख्या में ऑफलाइन सदस्यता ली है। उनके आंकड़ेजोड़े जा रहे हैं। अभी अभियान का दूसरा चरण आने को है। अभियान अवधि समाप्ति तक भाजपा सदस्यता के संदर्भ में दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में सामने आएगी।

बांसवाड़ा-घाटोल के पदाधिकारियों की ली बैठक

इससे पहले डॉ. अरुण चतुर्वेदी ने पार्टी कार्यालय में बांसवाड़ा और घाटोल विधानसभा क्षेत्र के पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि अभियान सर्वस्पर्शी और सर्वव्यापी बनाना है। सभी समाजों और सभी वर्गों को जोडऩा है। भौगोलिक दृष्टि से भी अभियान को पहुंचाना है। जिला प्रभारी ने दिनेश भट्ट और जिलाध्यक्ष लाभचंद पटेल ने अभियान में पूरे मनोयोग से जुड़े होने की प्रतिबद्धता जताई। जिला संयोजक संजय पंड्या ने भी हर हाल में जिले के लक्ष्य को पूरा करने का भरोसा दिलाया। पार्टी के नेता ओम पालीवाल, भगवतपुरी, राजेंद्रप्रसादपंचाल और प्रधान बलवीर रावत ने भी संबोधित किया। इस दौरान बैठक में जिला उपाध्यक्ष मनोजसिंह चौहान, महावीर बोहरा गायत्री शर्मा, जिला मंत्री यदुनाथ सिंह चुंडावत आदि मौजूद थे।

शक्ति पीठ त्रिपुरा सुंदरी के किए दर्शन

बांसवाड़ा दौरे के दौरान डॉ. अरुण चतुर्वेदी ने शक्तिपीठ मां त्रिपुरा सुंदरी पहुंचकर दर्शन किए। मंदिर में पंडित निकुंज मोहन पंड्या ने पूजा करवाई। मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष कांतिलाल पंचाल ने चतुर्वेदी का अभिनंदन किया। बाद में उन्होंने तलवाड़ा में आमलिया गणपति के भी दर्शन किए। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष मुकेश द्विवेदी, योगेश द्विवेदी, सागरमल टेलर, दिलीप अधिकारी नानूलालपंचाल आदि मौजूद रहे।