वास्तु शास्त्रियों के अनुसार वास्तु दोष से बचने के लिए बेडरूम के रंग पर भी ध्यान देना चाहिए। बेडरूम की दीवारों का रंग हल्का हो, इसे डार्क न रखें। पिंक, क्रीम और हल्का हरा रंग बेडरूम की दीवारों के लिए सबसे बेहतर है। बेड के सामने शीशा न रखें, टीवी और इलेक्ट्रॉनिक सामान भी न रखें। कूड़ादान, मंदिर और बुजुर्गों के चित्र भी बेडरूम में नहीं रखने चाहिए। बेडरूम में हल्की सुगंध का इस्तेमाल करें, और नमक का पोंछा भी लगाना अच्छा रहेगा।