महाकाल मंदिर समिति ने कोरोना वायरस के डर से भस्म आरती में आम व वीआईपी श्रद्धालुओं के प्रवेश पर रोक लगा दी है। उनके अनुसार अब सिर्फ पुजारी और पुरोहित ही मंदिर की भस्म आरती करेंगे। इसके साथ ही जिन लोगों ने भस्म आरती के लिये 1 महीने पहले बुकिंग करवाई थी उनकी बुकिंग भी कैंसिल कर दी गई है। जिसकी सूचना श्रृद्धालुओं को एसएमएस द्वारा दी गई है।