महंत बाबूगिरी महाराज, इच्छापूर्ति पारो मां, टेऊ भगत, पण्डित कमल शर्मा, उदवदास भगत, मगाराम भगत, बाबू शर्मा, पूर्व विधायक विठ्ठलशंकर अवस्थी, सीएमएचओ सीपी गोस्वामी, समिति अध्यक्ष हरीश मानवानी ने दीप प्रज्ज्वलित कर शिविर की शुरुआत की। शिविर में दो सौ से ज्यादा नारी शक्ति ने रक्तदान किया। इस दौरान हीमोग्लोबिन कम होने से कई महिलाओं को रक्तदान किए बगैर लौटना पड़ा। भीलवाड़ा, उदयपुर व जयपुर से छह चिकित्सक टीम ने रक्त संग्रह किया। शिविर में झूलेलाल टीम का विशेष सहयोग रहा। समिति के जितेन्द्र मोटवानी ने बताया कि हर रकतदाता को उपहार और पौधा दिया गया। परिसर में पौधरोपण् भी किया गया। इस दौरान वर्षा मोटवानी, कमलेश खेराजानी, हरीश रामनानी, दिलीप रावानी, मीना लिमानी, जया रामचन्दानी, रेखा मानवानी, हरीकिशन चन्दनानी, लालचंद नथरानी, सिन्धी सेंट्रल पंचायत अध्यक्ष रमेश सबनानी, हेमंत दास भोजवानी,गुरदास लखवानी, मनोहर बदलानी, जितेन्द्र रगलानी, राजकुमार टहलयानी,रतन चदानी,डालूमल सोनी, भगवान पूरगानी, नवीन मनवानी, धर्मेन्द्र देवानी,सूरेश लोगवानी,सून्दर दास मोरवानी,आसनदास लिमानी, हरीश सकरानी,प्रकाश मदनानी समेत बड़ी संख्या में सिंधी समाज के लोग मौजूद रहे।