8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शिवालयों में गूंजे हर-हर महादेव, अलसुबह से भक्तों की कतार

भगवान शिव की आराधना का माह सावन का आगाज हुआ। सावन की शुरुआत सोमवार से हुई। यह शुभ संयोग रहा। ऐसे में यह दिन शिव भक्तों के लिए खास रहा। शिवालयों में सुबह से श्रद्धालु उमड़े। शहर के निकट हरणी महादेव में अलसुबह से शिव के दर्शन के लिए भक्तों की लम्बी कतार रही।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भीलवाड़ा

•

image

Akash Mathur

•

Updated: 23 Jul 2024, 1:03 PM IST

भीलवाड़ा. भगवान शिव की आराधना का माह सावन का आगाज हुआ। सावन की शुरुआत सोमवार से हुई। यह शुभ संयोग रहा। ऐसे में यह दिन शिव भक्तों के लिए खास रहा। शिवालयों में सुबह से श्रद्धालु उमड़े। शहर के निकट हरणी महादेव में अलसुबह से शिव के दर्शन के लिए भक्तों की लम्बी कतार रही। यहीं हाल पुर में पातोला महादेव, तिलस्वां महादेव और त्रिवेणी संगम का रहा। श्रद्धालुओं ने शिव का जलाभिषेक किया। साथ ही दूध, दही, शहद, घी, चंदन, आक, धतूरा आदि अर्पित किए।

इस दौरान भोले का विशेष श्रृंगार किया गया। दिनभर शिवालय हर-हर महादेव और बम-बम भोले से गूंजते रहे। शुभ संयोग होगा कि सावन की शुरुआत सोमवार और समापन भी सोमवार को ही होगा। सर्वार्थ सिद्धि योग का महत्व ज्योतिष में खास माना जाता है। योग में किया महत्वपूर्ण कार्य अभीष्ट फल देता है। सावन को देखते हुए शिवालयों को फूलों से सजाया गया। यहां विशेष विद्युत सज्जा भी की गई। यहां दिनभर मेले जैसा माहौल रहा। भोले को प्रसन्न करने के लिए भक्तों ने व्रत-उपवास भी रखें। शिवालयों में भक्तों की भीड़ को देखते पुलिस प्रशासन ने विशेष इंतजाम किया।

बालाजी मार्केट स्थित बालाजी मंदिर के शिवालय में श्रावण मास शिव पूजन अनुष्ठान नमक चमक रुद्राभिषेक हुआ। यहां मंगला आरती के बाद शिव पूजन हुआ। दिन में 21 पंडितों के सानिध्य में नमक चमक रुद्राभिषेक हुआ। बजरंग मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष अनिल कुमार मानसिंहका ने सम्पन्न कराया। अभिषेक करने वाले पंडितों का सम्मान हुआ। लव गार्डन रोड़ पर सिद्ध बलि हनुमान ओंकारेश्वर महादेव मंदिर में विशेष श्रृंगार किया। यहां प्रतिदिन सत्संग, महामृत्युंजय जाप, भजन कीर्तन होंगे।